मानसून की करवट के साथ ही कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है।बता दें यूपी के कई जिलों में बारिश की वजह से हालात बेहद खराब हो गए है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार अभी आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का कहर देखा जा सकता है। फिलहाल लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में जल भराव की समस्या देखी गई।वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा
आपको बता दें यूपी के कुछ इलाकों में बीते दिनों से लगातार भारी बारिश का कहर देखा जा रहा है। लखनऊ में बारिश के कारण कई जगहों पर जल-जमाव की समस्या के साथ ही सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात में दिक्कत नजर आई। वहीं भारी बारिश के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल क्षेत्र के पास सड़क ढह गई। जिसके कारण सड़क का हिस्सा पानी में बह गया।इसके चलते आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
14 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया
बता दें मानवेंद्र सिंह के अनुसार किसानों को बारिश के कारण हुए नुकसान के लिए एक लिखित आवेदन देना होगा। जिसका निराकरण करते हुए फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा 72 घंटों के भीतर जारी कर दिया जाएगा।फिलहाल, अभी बारिश का असर कम होते नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग ने 14 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।


Download Android App
Download iOS App



