रामभक्तों के लिए खुशखबरी, अब एक दिन में कर सकेंगे रामलला के दर्शन, कल से चलेंगी 30 बसें

Summary :

Uttar Pradesh: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय- समय पर टूर पैकेज लेकर आती है, ताकि श्रद्धालुओं कम पैसों में देश के ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन कर सके। अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के इस जिले के बस अड्डा से बस चलाई जाएगी। इस बस को गुरुवार को परिवहन मंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। Highlights यूपी के इस शहर के लोगों के लिए खुशखबरी रामलला के दर्शन कर उसी दिन आ सकेंगे वापस बस अड्डा से बस चलाई जाएगी नए सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी बस अड्डा से चलेगी बस अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन…

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय- समय पर टूर पैकेज लेकर आती है, ताकि श्रद्धालुओं कम पैसों में देश के ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन कर सके। अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के इस जिले के बस अड्डा से बस चलाई जाएगी। इस बस को गुरुवार को परिवहन मंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Highlights

  • यूपी के इस शहर के लोगों के लिए खुशखबरी
  • रामलला के दर्शन कर उसी दिन आ सकेंगे वापस
  • बस अड्डा से बस चलाई जाएगी

नए सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी बस अड्डा से चलेगी बस

अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन के लिए नए सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी बस अड्डा से बस चलाई जाएगी। इस बस को गुरुवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हरिद्वार के लिए भी दो बसें चलेंगी। इसके साथ ही यहां से बसों के संचालन का शुभारंभ हो जाएगा।

सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी अड्डे से गुरुवार से पहले चरण में 30 बसें चलाने की तैयारी है। अयोध्या धाम के लिए सुबह सात बजे बस चलेगी। यही बस वहां से दोपहर तीन बजे वापसी करेगी। इस बस से लोग अयोध्या जाकर श्रीरामलला के दर्शन कर उसी दिन रात तक लौट भी सकेंगे। अयोध्या के लिए बीएस-6 नई बस लगाई जा रही है।

हरिद्वार के लिए दिन में चलेंगी दो बसें



हरिद्वार के लिए दिन में दो बसें चलेंगी। हरिद्वार के लिए यहां से सुबह 10:30 और शाम को 4:30 बजे बस की सुविधा मिलेगी। यहां से अभी 30 बसों की समय सारिणी तैयार की गई है। दिल्ली और लखनऊ के लिए वाया गंगा बैराज दो एसी बसें भी चलेंगी।

नया बस अड्डा चालू करने की तैयारियां

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि नया बस अड्डा चालू करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, नया बस अड्डा चालू होने के बाद यहां तक लोगों के पहुंचने के लिए नगर बस सेवा के तहत चार ई-बसें चालू की जाएगी।

 

 

ई-बस जाजमऊ से बड़ा चौराहा, चुन्नीगंज, मैकराबर्टगंज, कंपनीबाग चौराहा, सिग्नेचर सिटी बस अड्डा होते हुए गुरुदेव पैलेस से कल्याणपुर पहुंचेगी। इसी तरह इस रूट पर वापसी होगी। इस रूट पर दो ई-बसें लगेंगी। आइआइटी से गुरुदेव चौराहे से सिग्नेचर सिटी होते हुए चिड़ियाघर तक दो ई-बसें चलेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan