Uttar Pradesh news: उत्तरी भारत में मौसम हर बार करवट ले रहा है। कभी अधिक गर्मी तो कभी बारिश होने लग जाती है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। हालांकि, रविवार को तापमान से कुछ राहत मिली है।
Highlights
- उत्तरी भारत में बदला मौसम
- प्रदेश में गर्मी से मिली राहत
- आने वाले दिनों में चलेगी लू
रविवार को गिरा तापमान
बीते दिन यानि रविवार को दिन कुछ राहत भरा रहा। गर्म हवा और लू से राहत मिली। वहीं पारे में भी कुछ गिरावट दर्ज हुई। वाराणसी में 43 तक पहुंचा पारा 40.3 डिग्री दर्ज हुआ। प्रयागराज में भी 42 पार पारा 41 डिग्री रहा। शनिवार को प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 40 से अधिक ही था लेकिन रविवार को इसके उलट स्थिति रही। पारे में गिरावट रही और ज्यादातर जगह ये 40 से नीचे दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के मुताबिक, रात के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हैं। रविवार को पारा समान्य से अधिक बना रहा और 20.6 से 29 डिग्री के बीच रहा। जबकि अधिकतम तापमान कई जगह सामान्य से कम हुआ।
पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, सोमवार को कुछ राहत रहेगी, लेकिन मंगलवार से फिर लू चलने के आसार बन रहे हैं। पारे में भी दो डिग्री से अधिक की गिरावट आ सकती है। सोमवार को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
अगले दो दिनों के लू को लेकर येलो अलर्ट
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, बलरामपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर और आसपास।


Download Android App
Download iOS App







