उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक गांव में निकल रहे ताज़िये में उतरे करंट की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
लैंडर विक्रम से संपर्क करने की हर संभव कोशिश की जा रही है : इसरो
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में तड़के ताज़िये निकाले जा रहे थे।जुलूस में रोशनी के लिये उसके पीछे जेनरेटर चलाया जा रहा था। उसके करंट की चपेट में आ जाने से सफलीन (40) नामक व्यक्ति की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।


Download Android App
Download iOS App



