उत्तर प्रदेश : सपा के कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका जूता, कार्यकर्ताओं ने की आरोपी की पिटाई

Summary :

समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहते है। वहीं समाजवादी पार्टी के ओबीसी सम्मेलन के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक व्यक्ति ने जूता फेंका जिसके बाद सपा के कार्यकर्ताओं ने उसे पहले खूब पीटा और बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर विभूति खंड थाना ले गई।

मौर्य का चार दशक का लंबा राजनीतिक करियर 
स्वामी प्रसाद मौर्य का यूपी की राजनीति में बड़ा नाम है। कभी बसपाई कहे जाने वाले मौर्य ने बीजेपी का दामन थामा फिर बीजेपी को टाटा, बाय-बाय बोलकर अखिलेश की साइकिल पर सवार हो गए। स्वामी प्रसाद मौर्य का करीब चार दशक का लंबा राजनीतिक करियर है और वो यूपी की राजनीति में धमक रखने वाले राजनेता माने जाते हैं।  उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े नामों में से एक स्वामी प्रसाद मौर्य भी है। मौर्य ने एक भाजपा का भी दामन भी थामा लेकिन कुछ समय बाद वह अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए । 
मौर्य विधानसभा में बसपा के सदस्य के रूप में चुने गए थे
आपको बता दें, मौर्य पांच बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने पडरौना निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। इससे पहले मौर्य बहुजन समाज पार्टी के सदस्य भी रह चुके है। मौर्य विधानसभा में बसपा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। 22 जून 2016 को मौर्य ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “टिकट के लिए पैसे” सिंडिकेट का आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। 

Desk Team