समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को छुट्टा जानवरों को लेकर बिना नाम लिए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी यादव अपनी जनसभाओं में छुट्टा जानवरों के मामले को लेकर भाजपा पर जमकर प्रहार करते थे।
किसानों की फसल छुट्टा जानवर खाये जा रहे हैं
सपा प्रमुख ने बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक समाचार की क्लिपिंग साझा की जिसमें दावा किया गया है कि ‘‘उत्तर प्रदेश में खुला घूम रहे 11 लाख से ज्यादा जानवर, मार्च में सांड के हमले से दो लोगों की मौत।” इसमें सड़क के बीचों-बीच सांड़ों को आपस में लड़ते हुए एक तस्वीर भी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी जनसभाओं में छुट्टा जानवरों की समस्या को बहुत ही प्रमुखता से उठाते थे और भाजपा पर यह तंज कसते थे कि किसानों की आय दोगुनी हुई नहीं, महंगाई आसमान पर है और किसानों की फसल छुट्टा जानवर खाये जा रहे हैं।
ई सरकार बनने के बाद इस समस्या का समाधान किया जाएगा
इस समस्या को महसूस करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा में कहा था, ‘‘ उत्तर प्रदेश के किसानों को छुट़टा जानवरों से हो रही दिक्कतों को हम गंभीरता से ले रहे हैं और हमने रास्ते खोजे हैं। 10 मार्च को आचार संहिता खत्म होने और नई सरकार बनने के बाद इस समस्या का समाधान किया जाएगा।’’


Download Android App
Download iOS App



