गौतमबुद्ध नगर जनपद में पराली जलाने पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने के आरोप में जेवर पुलिस ने तीन किसानों को गिरफ्तार किया है। जेवर के थानाप्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि ग्राम जेवर खादर में किसान खेम सिंह, टेकचंद और देव अपने खेतों में पराली जला रहे थे।
उन्होंने बताया कि किसानों को जब समझाने का प्रयास किया गया कि वे लोग पराली जलाकर उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं।
वे नहीं माने और पुलिस दल से झगड़ा करने पर उतारु हो गए। अग्रवाल ने बताया कि तीनों किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी जावेद को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।


Download Android App
Download iOS App



