उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक व्यस्त अंडरपास पर ट्रक ड्राइवर से कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में एक यातायात उप निरीक्षक (टीएसआई) और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया।संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोरडिया ने शनिवार की रात अभिमन्यु अंडरपास पर एक ट्रक को खड़ा देखा और इसके ड्राइवर के बारे में पता किया।
दो कांस्टेबल को किया गया निलंबित
टीएसआई(TSI) राजू भास्कर(Raju Bhaskar) और दो कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह और अंकुर ड्राइवर को एक ओर ले गए। ड्राइवर ने शिकायत की कि तीनों उससे रिश्वत मांग रहे थे।इस आरोप पर कार्रवाई करते हुए मोरडिया ने टीएसआई और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



