उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक श्रीकांत कटियार के वाहन पर दही थाना इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर ईंट से हमला कर दिया जिससे उनकी कार का शीशा टूट गया।हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
चालक की तरफ का टूटा शीशा
पुलिस के अनुसार कटियार सोमवार देर रात एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, और दही थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज के पास उनका वाहन पहुंचा तभी एक युवक ने ईंट से हमला कर दिया। ईट विधायक की कार के सामने वाले शीशे से टकराई जिससे चालक की तरफ का शीशा टूट गया।
श्रीकांत कटियार ने पुलिस को दी सूचना
उन्होंने बताया कि हालांकि इस हमले से कार में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने कहा कि युवक मानसिक रूप से ठीक नहीं लग रहा है।घटना की सूचना विधायक श्रीकांत कटियार ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर आशुतोष कुमार ने जांच के बाद हमलावर युवक को हिरासत में ले लिया।सीओ ने बताया कि विधायक ने अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।विधायक ने कहा कि आरोपी युवक अर्धविक्षिप्त लग रहा था।


Download Android App
Download iOS App



