बसपा प्रमुख मायावती ने केन्द्र सरकार से नौकरियों में आरक्षण कोटे के खाली पदों को विशेष अभियान चलाकर भरने की मांग की है।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक ट्वीट में कहा ” देश में खासकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अगड़ी जातियों के करोड़ों गरीबों की आर्थिक हालत काफी खराब बनी हुई है। इस बारे में केन्द्र तथा राज्य सरकारों से मांग है कि वे इन पीड़ित तथा उपेक्षित वर्गों पर विशेष ध्यान दे तथा गरीबी उन्मूलन आदि योजनाओं का सही लाभ उन्हें उपलब्ध कराये।”
उन्होंने कहा ”केन्द्र तथा सभी राज्य सरकारों से भी मांग है कि इन वर्गों के लिये सरकारी नौकरियों में आरक्षण कोटे के खाली लाखों पदों को विशेष अभियान चलाकर पूरा करे, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आ सके। देशहित में भी ऐसे कदम उठाने बहुत जरूरी हैं।


Download Android App
Download iOS App



