उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रभु घाट पर सोमवार को एक हादसा हो गया। यहां गंगा नदी में सैर करने गए लोगों की नाव पलट गई। हादसे में दो लोगों के शव बरामद हुए है, वहीं दो लोगों को नाविकों द्वारा बचा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, नाव में कुल 6 लोग सवाल थे, जिसके मुताबिक दो अभी लापता हैं।
पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है 6 लोग नाव में सवार होकर वोटिंग कर रहे थे। तभी अचानक नाव में छेद हो गया और पानी भरने लगा। पानी भरने की वजह से नाव पलट गई। और उसमें सवाल सभी लोग पानी में डूब गए।

नाव को पानी में डुबता देख घाट पर मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। इनमें से 2 लोगों को नाविकों द्वारा बचा लिया गया, जबकि दो के शव बरामद हुए। वहीं दो युवक अभी भी लापता हैं। स्थानीय पुलिस और गोताखोर लोगों की तलाश में जुटे हैं।


Download Android App
Download iOS App



