Vipin Bhatti Old Video: निक्की हत्याकांड में सामने आया अहम मोड़, वायरल हो रहा विपिन भाटी का अय्यासी वाला वीडियो

Summary :

Vipin Bhatti Old Video: ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड के आरोपी पति विपिन भाटी को लेकर एक बाद एक खुलासे सामने आ रहे हैं। इस बीच विपिन भाटी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि वह एक लड़की के साथ कार में पकड़ा गया था और कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो 2024 का है और विपिन को उसके ही भाई और मां ने उस वक्त पकड़ा था। इस वीडियो से यह साफ हो रहा है कि विपिन का…

Vipin Bhatti Old Video: ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड के आरोपी पति विपिन भाटी को लेकर एक बाद एक खुलासे सामने आ रहे हैं। इस बीच विपिन भाटी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि वह एक लड़की के साथ कार में पकड़ा गया था और कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो 2024 का है और विपिन को उसके ही भाई और मां ने उस वक्त पकड़ा था। इस वीडियो से यह साफ हो रहा है कि विपिन का चरित्र सही नहीं था और उसके कई लड़कियों से संबंध थे। निक्की के परिवार का कहना है कि वह निक्की को रास्ते से हटाना चाहता था क्योंकि उसे उसकी कोई परवाह नहीं थी।

Vipin Bhatti Old Video: दहेज की मांग बनी हत्या की वजह

निक्की के भाई ने बताया कि शादी के समय उन्होंने दहेज में एक स्कॉर्पियो गाड़ी और बुलेट बाइक दी थी। लेकिन इसके बाद भी विपिन और उसके परिवार की लालच खत्म नहीं हुई। जल्द ही उन्होंने 60 लाख रुपये नकद और एक नई मर्सिडीज कार की मांग शुरू कर दी। निक्की के भाई का कहना है कि उनके पिता ने हाल ही में मर्सिडीज खरीदी थी, जिसे देख विपिन की नजर उस पर पड़ गई।

जब निक्की के परिवार ने यह मांगें पूरी नहीं कीं, तो 21 अगस्त की रात को विपिन ने निक्की के साथ मारपीट की और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जला दिया। पड़ोसियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही निक्की ने दम तोड़ दिया।

Nikki Murder Case
Nikki Murder Case

Nikki Murder Case: पुलिस ने आरोपी पति का किया एनकाउंटर

निक्की की बहन कंचन ने इस मामले में विपिन, उसके बड़े भाई रोहित, मां दया और पिता सतवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विपिन को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को जब पुलिस उसे घटनास्थल पर लेकर गई, तो उसने भागने की कोशिश की। पुलिस को मजबूरी में गोली चलानी पड़ी, जिससे विपिन के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

निक्की के पिता का बयान: ‘पुलिस ने ठीक किया’

निक्की के पिता ने मीडिया से बातचीत में पुलिस की कार्रवाई की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो किया, वह सही था और अब बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सिरसा गांव और आस-पास के इलाकों में इस घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। सभी आरोपी परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

Noida Hatya Kand
Noida Hatya Kand

Noida Hatya Kand: मासूम बेटे का बयान बना सबसे बड़ा सबूत

निक्की के छोटे बेटे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह साफ कह रहा है कि उसके पिता ने उसकी मां को मारा। यह वीडियो इस केस में सबसे अहम सबूत बन गया है।

Noida Girl Burnt
Noida Girl Burnt

Noida Girl Burnt: दहेज प्रथा पर फिर उठे सवाल

यह दर्दनाक घटना एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की बुराई और घरेलू हिंसा की गंभीरता को उजागर करती है। अब समय आ गया है कि ऐसे मामलों पर सख्त कानून लागू हों और लोगों में जागरूकता फैलाई जाए, ताकि भविष्य में किसी और निक्की को अपनी जान न गंवानी पड़े।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।