‘नोटा’ नहीं, किसानों को वोट दें : टिकैत बंधुओं की चुनाव पूर्व अपील

Summary :

भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष नरेश टिकैत और उसके प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान लोगों से किसानों के मुद्दों पर मतदान करने की अपील की है।

भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष नरेश टिकैत और उसके प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान लोगों से किसानों के मुद्दों पर मतदान करने की अपील की है।
पश्चिमी UP के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को होगा मतदान 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को मतदान होगा, जहां उत्तर भारत के एक प्रभावशाली किसान संगठन बीकेयू का कृषक समुदाय के बीच काफी प्रभाव और दबदबा है।
नरेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा, “नोटा (नन ऑफ द अबव- उपरोक्त में से कोई नहीं का विकल्प) नहीं, चुनाव में मतदान करें, किसानों के मुद्दों पर चोट करें। मैं परिवार के साथ सिसौली में दो बजे मतदान करूंगा, आप भी लोकतंत्र के महायज्ञ में शामिल हों।”
बीकेयू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी लोगों से ‘नोट’ के विकल्प पर नहीं, बल्कि किसानों से जुड़े मुद्दों पर मतदान करने की अपील की।
नरेश और राकेश टिकैत दिग्गज किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे हैं। नरेश टिकैत बाल्यान खाप के प्रमुख भी हैं।

Shera Rajput