यमुना एक्सप्रेस-वे पर तड़के तीन बजे नोएडा से आगरा जा रही एक कार में आग लग गई। कार सवार लोगों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस के मुताबिक यह घटना मांट क्षेत्र के किमी संख्या 98 पर हुई। करीब साढ़े तीन बजे हरियाणा के रमेश की कार में अचानक चलते-चलते आग लग गई।
वे अपने दो अन्य दोस्तों दिल्ली निवासी प्रदीप कुमार मिश्रा व नोएडा निवासी दीपक अग्रवाल के साथ आगरा जा रहे थे। तीनों दोस्त कार रोककर उसमें से बाहर निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की गाड़ी ने कार में लगी आग बुझायी। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से यमुना एक्सप्रेस वे से हटवाया गया। माना जा रहा है कि आग की यह घटना कार की वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से हुई।


Download Android App
Download iOS App



