‘जो 2017 से पहले जय श्री राम बोलने पर लाठी मारते थे, आज वो…’, रामपुर दौरे पर गरजे CM Yogi, सपाइयों को खूब धोया

Summary :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को रामपुर दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ₹690 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम का जिक्र उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ में ‘नया रामपुर’ विकास के सुपथ पर तेजी से अग्रसर है। पौराणिक स्थलों व सनातन संस्कृति की पुण्यधरा जनपद रामपुर के मिलक एवं बिलासपुर विधान सभा क्षेत्रों में आज ₹690 करोड़ से अधिक लागत की 102 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ में ‘नया रामपुर’ विकास…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को रामपुर दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ₹690 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम का जिक्र उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ में ‘नया रामपुर’ विकास के सुपथ पर तेजी से अग्रसर है। पौराणिक स्थलों व सनातन संस्कृति की पुण्यधरा जनपद रामपुर के मिलक एवं बिलासपुर विधान सभा क्षेत्रों में आज ₹690 करोड़ से अधिक लागत की 102 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

CM Yogi Adityanath ने खुद शेयर की तस्वीरें

CM Yogi Adityanath (credit-sm)

इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को चेक व प्रशस्ति-पत्र, ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के लाभार्थियों को लैपटॉप, ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के लाभार्थियों को अनुदान राशि और ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। साथ ही, प्रदेश के विकास में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित भी किया। जनपद वासियों और लाभार्थियों को हार्दिक बधाई। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘जो जय श्री राम बोलने पर लाठी मारते थे, भक्तों पर गोली चलाते थे, वे आज राम भक्ति की दुहाई दे रहे हैं’.

Ram मंदिर मामले पर जमकर गरजे सीएम योगी

इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आज रामभक्ति की वकालत कौन कर रहे हैं? आज वे लोग उनकी वकालत कर रहे हैं जो 2017 से पहले जय श्री राम बोलने पर लाठी मारते थे… जो लोग राम भक्तों पर गोली चलाते थे, आज वे आस्था की वकालत कर रहे हैं’.

रामपुर रैली में विपक्षी दलों को धोया

Rampur political rally (credit-sm)

उन्होंने आगे कहा, ‘2017 के पहले याद करिए यही उत्तर प्रदेश था। पहचान का संकट था। ना बेटी सुरक्षित थी, ना व्यापारी सुरक्षित था। अन्नदाता किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर होता था। नौजवान के लिए कोई रोजगार नहीं। कोई सरकारी विज्ञापन निकलता था तो चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। न्यायालय को उस पर रोक लगानी पड़ती थी। CM योगी के बयान से अब राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। विपक्षी दलों ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।

Also Read: India News Today Live: ‘चंपत राय ने गड़बड़ी कर राम मंदिर को लूटा’, महंत धर्मदास के आरोपों से मचा बवाल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।