कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में हत्या एवं महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”आप उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए।”
प्रियंका ने दावा किया, ”भाजपा सरकार हर रोज अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है जबकि सच्चाई ये है, 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएँ। महिलाओं पर अत्याचार।” उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।

बता दें कि कांग्रेस महासचिव चिन्मयानंद और नौकरी आदि जैसे मुद्दों को लेकर अक्सर योगी सरकार पर निशाना साधती रहती है।


Download Android App
Download iOS App



