उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बदायूं स्थित आवास पर मंगलवार को छापेमारी हुई। नगर मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार अवस्थी भारी पुलिस बल के साथ आवास विकास कालोनी स्थित मकान पर गये और पूरे मकान की गहन तलाशी ली।
दरअसल, सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि मौर्य बदायूं में रहकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके आवास पर बाहरी लोग एकत्र हैं। इसी शिकायत के आधार पर आयोग की टीम ने छापेमारी की। अवस्थी ने बताया कि छापेमारी जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर की गयी।
ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो युवाओं को चाय-पकौड़े बेचने पर मजबूर करे : मायावती
स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं। अवस्थी के अनुसार, छापेमारी के दौरान हालांकि मौर्य नहीं मिले। वह किराये के मकान में रहते हैं और छापे के दौरान वहां मकान मालिक के परिवार के अतिरिक्त कोई अन्य नहीं मिला।


Download Android App
Download iOS App



