उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गुजरात से रेमडेसिविर की 25000 शीशी मंगवाने का निर्देश दिया। इसके लिए अधिकारियों को बुधवार को ही रवाना किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से किए गए ट्वीट के मुताबिक, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद से रेमडेसिविर की 25,000 शीशी मंगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं।’’ ट्वीट के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राजकीय विमान से अहमदाबाद से रेमडेसिविर इंजेक्शन लाने जा रहे हैं।
कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके लोगों के लिए रेमडेसिविर का इंजेक्शन किसी वरदान से कम नहीं है, ऐसे में केंद्र सरकार ने इस इंजेक्शन के निर्यात पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा चुका है। भारत सरकार में देश में हालात सुधरने तक के लिए इस रोक का ऐलान किया था। बीते कुछ दिनों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी देखी जा रही थी।
ऐसे में सरकार का यह फैसला अहम है। केंद्र सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि देश में 11 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं और इसके चलते इलाज में रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग बढ़ गई है। आने वाले दिनों में इस मांग में और इजाफा हो सकता है।
ऐसे में सरकार ने भविष्य की चुनौतियों ने से निपटने के लिए इंजेक्शन के एक्सपोर्ट पर रोक का फैसला लिया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में रोज नया उछाल आ रहा है। प्रदेश में मंगलवार को 18,000 से ज्यादा नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी और 85 मरीजों की मौत भी हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



