उत्तर प्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने पार्टी के प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम को उम्मीदवार बनाया है। यह उपचुनाव राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट के लिए होना है।
पार्टी नेता अरुण सिंह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने इस्लाम के नाम पर अपनी सहमति दे दी है।
इस्लाम एक पूर्व बैंकर हैं और ऐसा माना जाता है कि उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में लाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि भाजपा के इस कदम की आलोचना भी हो सकती है कि पार्टी ने किसी भी नए मुस्लिम नेता को मौका नहीं दिया। बता दें कि चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश से उपचुनाव के लिए पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका है और विधानसभा में बहुमत वाली भाजपा की जीत लगभग तय है।


Download Android App
Download iOS App



