लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने माफिया तथा गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए उसकी दो अवैध इमारतों को ध्वस्त कर दिया। डालीबाग में लगभग दस हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में बनी ये दो बिल्डिंग उसके दो बेटों अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम थीं।
शत्रु सम्पत्ति पर बनी यह बिल्डिंग मुख्तार ने फर्जी तरीके से अपनी मां के नाम करा ली थी। बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी की अवैध इमारतें योगी सरकार के निशाने पर हैं। एलडीए प्रशासन और पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के डालीबाग कॉलोनी में मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे वाली दो इमारतों को ध्वस्त करने के लिए 20 से ज्यादा बुलडोजर लेकर सुबह लगभग छह बजे ही मौके पर पहुंच गई।

यहां एक बिल्डिंग में ताला बंद था। जबकि दूसरे में एक परिवार रह रहा था। उनको तत्काल घर खाली करने का फरमान सुनाया। और बिल्डिंग खाली होते ही उसको तोडना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद मुख्तार के दोनों पुत्रों ने इस कार्रवाई का काफी विरोध किया, लेकिन लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने निर्माण को गिरा दिया।
इसके साथ ही प्रशासन बिल्डिंग के तोड़ने का खर्चा, अब तक का किराया भी वसूलेगी। इस निर्माण के लिए जिम्मेदार रहे तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। ये इमारते उनके बेटों के नाम दर्ज है। एलडीए ने 11 अगस्त को इमारत ढहाने का आदेश दिया था।


Download Android App
Download iOS App



