Uttarakhand BJP Leaders Roles : आज भाजपा के लिए बड़ा दिन है। बता दें, भाजपा ने अपनी कोर राष्ट्रीय टीम का चुनाव किया है, जिसमें कई नए लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। ख़ास बात यह कि इन नामों में 4 नाम ऐसे हैं जो उत्तराखंड की राजनीति से सम्बन्ध रखते हैं और कद्दावर माने जाते हैं।
उत्तराखंड के शामिल नेता
नई राष्ट्रीय टीम में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। दिग्गज भाजपाई अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं, आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।
65 नेताओं की टीम
यह टीम ऐसे समय में बनी है जब 6 महीने पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का चुनाव हुआ था। अब उनके नेतृत्व में नई टीम का चुनाव हुआ है। बता दें, इसमें 8 राष्ट्रीय महासचिव, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 16 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं।
बड़े नामों में स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल और राम माधव जैसे दिग्गज भाजपाई नेताओं को अहम् जिम्मेदारी मिली है। 65 लोगों की टीम उत्तराखंड के चार बड़े नेताओं का नाम भी शामिल है। इनमें तीरथ सिंह रावत और अनिल बलूनी भी हैं।
विनोद तावड़े और सुनील बंसल ही वे दो राष्ट्रीय महासचिव हैं, जिन्हें भाजपा ने अपनी नई टीम में बरकरार रखा है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, बैजयंत जय पांडा और रेखा वर्मा को उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है।
यह भी पढ़ें – पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर! मुनस्यारी में बादल फटने से ला-झेकला नाला उफान पर



Download Android App
Download iOS App




