उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा क्षेत्र के चकरपुर स्टेडियम में छात्रावास की सुविधा के साथ एक मुक्केबाजी अकादमी की स्थापना को मंजूरी दी है। बता दें कि CM पुष्कर सिंह धामी ने 11 फरवरी, 2025 को उधम सिंह नगर के चकरपुर स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत आयोजित मल्लखंभ प्रतियोगिता के दौरान यह घोषणा की।
उत्तराखंड में हुआ राष्ट्रीय खेल का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने राज्य के भीतर नौ स्थानों पर 18-दिवसीय राष्ट्रीय खेल आयोजित करके अपनी क्षमता दिखाई और राज्य ने पदक तालिका में अपनी रैंकिंग में भी सुधार किया। बता दें कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को 9 अक्टूबर को हरी झंडी मिल गई थी। राज्य सरकार के पास 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेल शुरू करने के लिए केवल साढ़े तीन महीने का समय था। कम समय को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तुरंत ग्राउंड जीरो पर उतर गए।
कई जिलों के खिलाड़ी शामिल
प्रतियोगिताओं में पिथौरागढ़ और टिहरी जैसे पहाड़ी जिले भी शामिल थे, जहां सुविधाओं की व्यवस्था से लेकर खेलों के आयोजन तक कई चुनौतियां थीं। राज्य सरकार ने खेल आयोजनों को कुशलतापूर्वक आयोजित कर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों और दर्शकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी।


Download Android App
Download iOS App



