उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने एक बार फिर से महेंद्र भट्ट पर अपना भरोसा बरक़रार रखा है। महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) का चयन निर्विरोध तरीके से हुआ है। पिछले कई महीनों से यह पद रिक्त था। ऐसे में काफी दिनों से कई नामों पर चर्चा तेज थी लेकिन अब इस पर बीजेपी ने फाइनल फैसला कर महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुन लिया है। बीजेपी ने महेंद्र भट्ट को एक बार फिर से प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है।
भट्ट को क्यों मिला दोबारा मौका?
बता दें कि बीजेपी ने महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को दोबारा मौका दिया है। इससे यह भी साफ़ हो गया है कि साल 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में सीएम धामी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की जुलबंदी पर पूरा दारोमदार रहेगा। सीएम धामी ने कहा,” भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करने वाली पार्टी है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी इसी प्रक्रिया के तहत हुआ। सीएम धामी ने संगठन में महेंद्र भट्ट की लंबी भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने हर चुनाव में सफलता हासिल की है और भविष्य में भी पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा”.
कौन हैं महेंद्र भट्ट?
उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) राज्यसभा सांसद भी हैं। गढ़वाल क्षेत्र से आने वाले ब्राह्मण नेता हैं। भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को पहली बार उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। महेंद्र को उत्तराखंड बीजेपी का मुख्य चेहरा बताया जाता है। उन्हें पार्टी का अनुभवी नेता बताया जाता है। संगठन से लेकर आंदोलन तक उनकी अहम भूमिका रही है।
कब शुरू हुआ भट्ट का राजनीतिक सफर?
महेंद्र भट्ट का राजनीतिक सफर 1991 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ। 1991 से 1996 के बीच उन्होंने प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री और विभाग संगठन मंत्री जैसे पदों पर काम किया। 1997 में वे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह मंत्री बने और 1998 से 2000 तक उन्होंने उत्तरांचल युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला। उत्तराखंड राज्य गठन के दौरान वे 2000 से 2002 तक उत्तरांचल प्रदेश युवा मोर्चा के पहले प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2002 में वो पहली बार नंदप्रयाग विधानसभा सीट से विधायक बने।


Download Android App
Download iOS App



