7 Lucky Vastu Items for Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद वस्तुएं हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। घर में रखी गलत चीजें नकारात्मकता बढ़ाती है, वहीं कुछ खास चीजों को सही दिशा में रखने से भाग्य के द्वार खुल जाते हैं। हर कोई चाहता है कि उसके परिवार में शांति हो, घर खुशियों से भरा रहे और पैसों की दिक्कत न हो। ऐसे में Vastu Remedies आपके काम आ सकती हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ लकी वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें Prosperity Symbols भी कहते हैं। Positive Home Energy बनाए रखने के लिए आप इन 7 चमत्कारी वास्तु आइटम्स को अपने…
7 Lucky Vastu Items for Home (AI Generated)
7 Lucky Vastu Items for Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद वस्तुएं हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। घर में रखी गलत चीजें नकारात्मकता बढ़ाती है, वहीं कुछ खास चीजों को सही दिशा में रखने से भाग्य के द्वार खुल जाते हैं। हर कोई चाहता है कि उसके परिवार में शांति हो, घर खुशियों से भरा रहे और पैसों की दिक्कत न हो। ऐसे में Vastu Remedies आपके काम आ सकती हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ लकी वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें Prosperity Symbols भी कहते हैं। Positive Home Energy बनाए रखने के लिए आप इन 7 चमत्कारी वास्तु आइटम्स को अपने घर में जरूर रखें। इन्हें रखने से घर में रखने से सुख, समृद्धि और गुडलक आता है।
7 Lucky Vastu Items for Home: घर लाएं वास्तु की ये 7 जादुई चीजें
1. कछुआ
7 Lucky Vastu Items for Home (Source: Social Media)
वास्तु और फेंगशुई दोनों में कछुए को बहुत शुभ माना गया है। यह लंबी उम्र, स्थिरता और धन का प्रतीक माना जाता है। कछुए को हमेशा घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। अगर आप धातु का कछुआ ला रहे हैं, तो उसे एक कांच के बर्तन में पानी भरकर रखें। ध्यान रखें कि कछुए का मुंह हमेशा घर के अंदर की तरफ होना चाहिए, बाहर की तरफ नहीं।
2. लाफिंग बुद्धा
7 Lucky Vastu Items for Home (Source: Social Media)
घर में लाफिंग बुद्धा को रखने से मानसिक तनाव दूर होता है और खुशहाली आती है। इसे मुख्य द्वार के सामने या पूर्व दिशा में इस तरह रखें कि घर में प्रवेश करते ही इस पर नजर पड़े। ध्यान रखें कि लाफिंग बुद्धा को कभी भी जमीन पर, बेडरूम में या किचन में न रखें। इसे किसी टेबल या स्टूल पर रखें।
3. मनी प्लांट
7 Lucky Vastu Items for Home (Source: Social Media)
पेड़-पौधे घर में फ्रेशनेस तो लाते ही हैं, साथ ही ये वास्तु दोष भी दूर करते हैं। मनी प्लांट को धन को आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए, क्योंकि यह दिशा भगवान गणेश और शुक्र ग्रह की मानी जाती है।
4. विंड चाइम्स
7 Lucky Vastu Items for Home (Source: Social Media)
हवा से हिलने पर विंड चाइम्स से निकलने वाली मधुर आवाज घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाती है। अगर विंड चाइम धातु की है तो उसे पश्चिम या उत्तर-पश्चिम में लटकाएं। अगर वह लकड़ी या मिट्टी की है तो उसे पूर्व या दक्षिण दिशा में लगाएं।
5. वॉटर फाउंटेन
7 Lucky Vastu Items for Home (Source: Social Media)
वास्तु शास्त्र में बहता हुआ पानी निरंतर बढ़ते धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घर में एक छोटा सा वॉटर फाउंटेन रखने से पैसों का फ्लो बढ़ता है और करियर में तरक्की होती है। इसे हमेशा घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ध्यान रखें कि फव्वारे का पानी हमेशा साफ होना चाहिए और रुकना नहीं चाहिए।
6. कामधेनु गाय
7 Lucky Vastu Items for Home (Source: Social Media)
वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म में कामधेनु गाय को सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला माना गया है। बछड़े को दूध पिलाती हुई कामधेनु गाय की मूर्ति घर में रखने से परिवार में प्रेम, खुशहाली और समृद्धि आती है। इसे घर के ईशान कोण या पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। अगर परिवार में संतान सुख की कामना है या बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है, तो इस मूर्ति को स्टडी रूम या लिविंग रूम में रखना बहुत फायदेमंद होगा।
7. दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर
7 Lucky Vastu Items for Home (AI Generated)
वास्तु शास्त्र में सात दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग को सफलता, गति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से व्यापार और नौकरी में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और नाम-शोहरत मिलती है। इस पेंटिंग को लिविंग रूम की दक्षिण या पूर्व की दीवार पर लगाना सबसे उत्तम माना जाता है। ध्यान रहे कि घोड़ों का मुंह घर के अंदर की तरफ आते हुए होना चाहिए और घोड़े आक्रामक या युद्ध के मैदान वाले मुद्रा में नहीं, बल्कि खुश होने चाहिए।
Khushi Srivastava
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।