Auspicious Items to Buy on Hanuman Jayanti 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से अत्यंत विशेष और पवित्र माना जाता है। इस महीने का प्रारंभ न केवल हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि इसी समय से शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि भी शुरू होता है। आध्यात्मिक ऊर्जा से भरे इस माह में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में राम नवमी का भव्य पर्व मनाया जाता है।
चैत्र मास की पूर्णता इसकी पूर्णिमा तिथि से होती है, जो अपने आप में विशेष महत्व रखती है क्योंकि इसी दिन भक्ति और शक्ति के संगम, भगवान हनुमान का अवतरण हुआ था, जिसे पूरे देश में हनुमान जयंती या हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को ही संकटमोचन बजरंगबली का जन्म हुआ था। वर्ष 2026 में चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती का यह पावन पर्व गुरुवार, 02 अप्रैल को मनाया जाएगा।
इस दिन पर भक्तजन मंदिरों में जाकर पवनपुत्र के दर्शन करते हैं, सुंदरकांड का पाठ करते हैं और विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी की सच्चे मन से की गई आराधना जीवन के सभी भय, बाधाओं और बड़े से बड़े संकटों को जड़ से मिटा देती है। इसके साथ ही, ज्योतिष शास्त्र में यह भी कहा गया है कि हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर कुछ विशेष वस्तुओं को घर लाने से बजरंगबली का मंगलकारी आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
Auspicious Items to Buy on Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर घर लाएं ये मंगलकारी वस्तुएं

1. वानर रूप का चित्र या मूर्ति
2. कुल्हाड़ा
3. गदा

हनुमान जी का मुख्य शस्त्र गदा है, जो बल और अनुशासन का प्रतीक है। हनुमान जयंती के दिन छोटी पीतल या तांबे की गदा घर लाकर उसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए। पूजन के पश्चात इसे घर की पूर्व दिशा में रखना श्रेष्ठ होता है। गदा न केवल एक अस्त्र है, बल्कि यह अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देती है।


Download Android App
Download iOS App




