Pakistan Gas Pipeline Blast: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच तेल और गैस सप्लाई की किल्लत कई देशों में देखने को मिल रही है जिससे लॉकडाउन लगना, हफ्ते में 4 दिन काम करने जैसे कदम उठाए गए है। जंग में बिचौलिया बन रहा पाकिस्तान में LPG, तेल की किल्लत मची हुई है और भाव सातवें आसमान पर है। इसी बीच पाकिस्तान की कंगाली में आटा गीला करने के लिए अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान की मुख्य पाइपलाइन उड़ा दी है। भीषण विस्फोट के बाद आग की लपटें उठने लगी और कई शहरों में सप्लाई ठप हो गई है।
Pakistan Gas Pipeline Blast: गैस पाइपलाइन को निशाना बनाया

जंग के बीच पाकिस्तान में संकट का पहाड़ टूट रहा है और अज्ञात हमलावरों ने गैस पाइपलाइन को निशाना बनाया है। पाइपलाइन में भीषण विस्फोट होने के बाद हाहाकार मच गया है औऱकई शहरों में सप्लाई ठप हो गई है जिससे पाकिस्तान की आवाम परेशान है। बता दें कि अख्तराबाद इलाके में वेस्टर्न बायपास में Sui Southern Gas Company की 18 इंच रेडिएस की गैस पाइपलाइन के नीचे विस्फोटक लगाया गया था जिससे बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है।
कई जिलों में गैस सप्लाई ठप
विस्फोट के बाद दूर दूर तक आग की लपटें उठने लगी और काबू करने के लिए मौके पर टेक्निकल टीमों ने पाइपलाइन का मुख्य वाल्व बंद कर दिया जिससे आग पर काबू पाया गया लेकिन बड़ा हिस्सा तबाह होने के बाद क्वेटा के हजारा टाउन, खरोटाबाद, हजरगंजी,पश्तून बाग, खैजी और नोहसर जैसे इलाकों के अलावा मस्तुंग, कलात, पिशिन, कुचलाक और जियारत जिलों में गैस सप्लाई ठप हो गई है। इसका असर क्वेटा शहर समेत अपर बलूचिस्तान के कई इलाकों में पड़ा है।
Pakistan Gas Pipeline Blast: संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली

पाकिस्तान में पाइपलाइन को निशाना बनाने के बाद किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है और पाइपलाइन को ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है जिससे लोगों को परेशानी का कम सामना करने पड़े। पाक की सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान का अफगानिस्तान के साथ तनाव भी जारी है।


Download Android App
Download iOS App




