हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज यानी 09 जून को छठा ‘बड़ा मंगल’ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-पाठ करने के लिए बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। धार्मक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की सच्चे मन से भक्ति करने से जिंदगी की सारी परेशानियां और दुख-दर्द खत्म हो जाते हैं, और घर में सुख, शांति और धन आता है। इस दिन के लिए Bada Mangal Evil Eye Remedies भी बताई गई हैं, नजर दोष के प्रभाव को कम करने में मदद करती हैं।
घर से बुरी शक्तियों को कैसे दूर करें?
बड़े मंगल का दिन घर से हर तरह की नकारात्मक ऊर्जाको भगाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा हो, तो घर के लोगों में तनाव, लड़ाई-झगड़े और पैसों का नुकसान होने लगता है। अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो Bada Mangal 2026 के इस मौके पर अपने घर के मेन गेट पर कुछ खास चीजें जरूर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन चीजों को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से ये Negative Energy Removal में मदद करती हैं और घर में पॉजिटिविटी आती है। यहां पर Bada Mangal Buri Nazar ke Upay बताए गए हैं, जो आप आजमा सकते हैं।
Bada Mangal Evil Eye Remedies: नजर दोष के लिए चमत्कारी उपाय
1. स्वास्तिक का चिह्न बनाएं

हिंदू धर्म में स्वास्तिक को बहुत शुभ और भाग्य चमकाने वाला माना गया है। अगर आपके घर में अशांति या नेगेटिविटी है, तो बड़े मंगल के दिन हनुमान जी के चरणों के सिंदूर से मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ स्वास्तिक बनाएं। माना जाता है कि इससे घर को किसी की नजर नहीं लगती और सुख-शांति बनी रहती है।
2. पंचमुखी हनुमान जी की फोटो
अगर आप चाहते हैं कि घर में कोई भी बुरी ताकत प्रवेश न कर सके, तो बड़े मंगल के दिन मुख्य दरवाजे के ठीक ऊपर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाएं। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से कोई भी नेगेटिव एनर्जी या बुरी नजर घर के अंदर नहीं आ पाती।
3. काले घोड़े की नाल

बुरी नजर से बचने के लिए काले घोड़े की नाल को सबसे अच्छा माना जाता है। बड़े मंगल के दिन घोड़े की नाल को गंगाजल आदि से साफ करके मुख्य दरवाजे के ऊपर लगा दें। वास्तु कहता है कि इससे न सिर्फ बुरी नजर दूर होती है, बल्कि राहु-केतु के बुरे असर से भी राहत मिलती है और घर में खुशियां आती हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता कीपुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




