Daily Routine Vastu Tips: कई बार जीवन में आने वाली परेशानियों और रुकावटों की वजह लोगों को खराब किस्मत या फिर ग्रहों की गलत स्थिति लगती है। लेकिन, सच यह है कि हमारी रोज की कुछ छोटी-छोटी आदतें भी हमारे जीवन पर गहरा असर डालती हैं। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे डेली रूटीन की कुछ आदतें घर की पॉजिटिव एनर्जी को कम कर सकती हैं और जीवन में मुश्किलें ला सकती हैं।
बिना सोचे-समझे की गई छोटी-छोटी भूलों से हमारे चारों तरफ नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है। इसकी वजह से बनते हुए काम रुकने लगते हैं, काम में बाधाएं आती हैं और इंसान का आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। आइए, जानें हमारी कौन सी रोजमर्रा की आदतें ग्रहों के दोष और जीवन की परेशानियों की वजह बनती हैं।
ये 4 गलत आदतें बढ़ाती हैं घर में नेगेटिविटी (Daily Routine Vastu Tips)
1. सुबह देर तक सोए रहना

वास्तु और ज्योतिष में सूर्य देव को अच्छी सेहत, ऊर्जा और समाज में मान-सम्मान का प्रतीक माना गया है। जो लोग सुबह बहुत देर तक सोते रहते हैं, उन्हें सुबह की ताजी धूप और प्राकृतिक ऊर्जा नहीं मिल पाती। इस वजह से शरीर में आलस बढ़ता है, आत्मविश्वास कम होता है और नौकरी या बिजनेस में रुकावटें आने लगती हैं। इसलिए कोशिश करें कि सूरज निकलने के समय या उससे पहले ही उठ जाएं।
2. बिस्तर पर बैठकर खाना खाना
बिस्तर को सिर्फ सोने और आराम करने की जगह माना गया है। बिस्तर पर बैठकर खाना खाना सही नहीं माना जाता, क्योंकि इससे घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है। ऐसा करने से इंसान को दिमागी तनाव, चिंता और तरह-तरह की उलझनों का सामना करना पड़ता है। खाना हमेशा किसी साफ-सुथरी जगह पर, शांत मन से और सही दिशा में बैठकर ही खाना चाहिए।
3. दांतों से नाखून चबाना
दांतों से नाखून काटने या चबाने की आदत सिर्फ एक खराब आदत नहीं है, बल्कि यह इस बात का इशारा है कि मन अंदर से परेशान है। ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, यह आदत दिमाग के फोकस को खराब करती है और सही समय पर सही फैसला लेने की ताकत को कमजोर करती है। इस आदत की वजह से इंसान बार-बार गलत फैसले लेने लगता है।
4. दूसरों के कपड़े पहनना

हर इंसान के अंदर अपनी एक एनर्जी होती है, जो उसके पहने हुए कपड़ों में भी समा जाती है। इसलिए किसी दूसरे इंसान के कपड़े बार-बार पहनना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा माना जाता है कि दूसरों के कपड़े पहनने से मन अशांत रहता है, चिड़चिड़ापन बढ़ता है और नेगेटिव विचार आने लगते हैं। खासतौर पर अपने रोज के कपड़े किसी के साथ शेयर न करें।



Download Android App
Download iOS App




