Evil Eye Removal Tips: जब आपके अच्छे-भले काम बिगड़ने लगें, घर में बिना बात के झगड़े होने लगें या मन में घबराहट रहे, तो इसे बुरी नजर का असर माना जाता है। हिंदू धर्म में बुरी नजर उतारने के कई तरीके हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नियम और सही मंत्रों के साथ नजर उतारने से ही इसका लाभ मिलता है। आइए, जानें बुरी नजर उतारने के लिए सबसे सही तरीका क्या है।
कपूर के साथ ये दो चीजें जरूर जलाएं
वास्तु में कपूर के साथ दो साबुत लौंग और एक तेजपत्ता जलाना बहुत अच्छा माना गया है। रोज ऐसा करने से घर की सारी नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है।
नजर उतारते समय पढ़ें ये मंत्र (Nazar Dosh Mantra)

नजर उतारते समय शांत रहकर पूरे मन से ‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्’ मंत्र बोलें। अगर यह मंत्र बोलने में मुश्किल लगे, तो आप सिर्फ ‘ॐ हनुमते नमः’ या ‘ॐ भैरवाय नमः’ का भी जाप कर सकते हैं।
नजर उतारने का तरीका
एक बर्तन में कपूर, तेजपत्ता और साबुत लौंग जला लें। अब जिस इंसान को नजर लगी है, उसके सिर से लेकर पैर तक इसे सीधे तरफ से 7 बार घुमाएं। घुमाते समय मन ही मन मंत्र पढ़ते रहें।
घर की नजर कैसे उतारें (Evil Eye Removal Tips)
- एक मिट्टी का दीया या कोई साफ पीतल की कटोरी लें।
- उसमें थोड़ा सा कपूर, दो फूल वाली साबुत लौंग और एक तेजपत्ता रखकर जला लें।
- जिस व्यक्ति को नजर लगी है, उसे पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठाएं।
- अब जलते हुए बर्तन को उसके सिर से लेकर पैर के अंगूठे तक, क्लॉक वाइज में 7 बार घुमाएं। साथ में मन ही मन मंत्र का जाप करते रहें।
- जब कपूर, लौंग और तेजपत्ता पूरी तरह जल जाए, तो उसकी बची हुई राख को घर के बाहर या किसी पेड़ के नीचे डाल दें।
किस दिन उतारें नजर
मंगलवार, शनिवार या रविवार की शाम को नजर उतारना सबसे ज्यादा असरदार होता है। ध्यान रखें कि यह काम हमेशा सूरज ढलने के बाद ही करें।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




