Hanuman Chalisa ke Fayde: हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा को सिर्फ एक प्रार्थना नहीं, बल्कि एक सुरक्षा कवच माना जाता है। पुरानी मान्यता है कि इसे रोज पढ़ने से मन का डर खत्म होता है, बुरी शक्तियां दूर रहती हैं और मनुष्य के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है। इसीलिए, जब भी कोई मुसीबत आती है, लोग सबसे पहले हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। आइए जानते हैं कि इसे संकटों को दूर करने वाला कवच क्यों कहते हैं।
हनुमान चालीसा क्या है?

हनुमान चालीसा को गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा था, जो हिंदू धर्म की सबसे प्रमुख रचनाओं में से एक है। इसमें 40 पंक्तियां हैं जो हनुमान जी की ताकत, बुद्धि और उनकी भक्ति की महिमा बताती हैं। माना जाता है कि इसे पढ़ने से जीवन में अच्छी ऊर्जा आती है और व्यक्ति हर तरह की मुश्किलों से बचा रहता है।
Hanuman Chalisa ke Fayde: इसे शक्तिशाली कवच क्यों कहते हैं?

हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है, जिसका अर्थ है दुखों को दूर करने वाला। इसे पढ़ने से भूत-प्रेत और डर जैसी चीजें दूर भाग जाती हैं। लोग अक्सर नजर लगने या अनजाने डर से बचने के लिए इसका सहारा लेते हैं।


Download Android App
Download iOS App




