Love Marriage ke Vastu Tips: लव मैरिज के लिए घरवाले नहीं मान रहे? इन 5 आसान वास्तु टिप्स से तुरंत दूर होंगी शादी की मुश्किलें

Summary :

Love Marriage ke Vastu Tips: आजकल दो तरह की शादियां होती हैं। पहली अरेंज मैरिज, जो माता-पिता और परिवार की मर्जी से होती है। दूसरी लव मैरिज, जिसे लड़का-लड़की अपनी पसंद से करते हैं। अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं लेकिन घरवाले राजी नहीं हो रहे हैं, या बात बनते-बनते बिगड़ जाती है, तो इसकी वजह सिर्फ सामाजिक या पारिवारिक दबाव नहीं होता। इसका एक बड़ा कारण आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु और ज्योतिष के मुताबिक, घर में पॉजिटिव एनर्जी यानी सकारात्मक ऊर्जा का होना रिश्तों को मजबूत बनाता है। जब घर के वास्तु…

Love Marriage ke Vastu Tips: आजकल दो तरह की शादियां होती हैं। पहली अरेंज मैरिज, जो माता-पिता और परिवार की मर्जी से होती है। दूसरी लव मैरिज, जिसे लड़का-लड़की अपनी पसंद से करते हैं। अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं लेकिन घरवाले राजी नहीं हो रहे हैं, या बात बनते-बनते बिगड़ जाती है, तो इसकी वजह सिर्फ सामाजिक या पारिवारिक दबाव नहीं होता। इसका एक बड़ा कारण आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है।

वास्तु और ज्योतिष के मुताबिक, घर में पॉजिटिव एनर्जी यानी सकारात्मक ऊर्जा का होना रिश्तों को मजबूत बनाता है। जब घर के वास्तु में कोई कमी होती है, तो उसका सीधा असर हमारे रिश्तों पर पड़ता है। लव मैरिज का मामला वैसे ही बहुत नाजुक होता है। अगर आपके प्रेम विवाह में अड़चनें आ रही हैं, माता-पिता बार-बार मना कर रहे हैं या रिश्ता पक्का नहीं हो पा रहा है, तो वास्तु के कुछ आसान उपाय करके आप घर का माहौल बदल सकते हैं। ये Marriage Remedies माता-पिता की सोच को पॉजिटिव बनाएंगे और शादी की राह में आने वाली रुकावटों को दूर करेंगे।

लव मैरिज में रुकावटें क्यों आती हैं?

Love Marriage ke Vastu Tips
Love Marriage ke Vastu Tips (Source: Social Media)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कुंडली का सातवां घर (सप्तम भाव) कमजोर हो, या शुक्र और चंद्रमा जैसे ग्रह खराब स्थिति में हों, तो प्रेम विवाह में मुश्किलें आती हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की गलत दिशा में चीजें रखने, भारी सामान को सही जगह न रखने या गलत रंगों के इस्तेमाल से भी रिश्तों में कड़वाहट आती है। यहां पर 5 Vastu Tips for Successful Love Marriage बताए गए हैं।

Love Marriage ke Vastu Tips: प्रेम विवाह को सफल बनाएंगे ये 5 वास्तु नियम

Love Marriage ke Vastu Tips
Love Marriage ke Vastu Tips (Source: Social Media)

1. शुक्रवार का आसान उपाय

शुक्रवार के दिन सुबह नहा-धोकर लाल रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद माता दुर्गा के मंदिर जाकर उन्हें श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। यह उपाय लगातार कम से कम 16 शुक्रवार तक करें। इससे प्रेम विवाह में आ रही रुकावटें दूर होने लगेंगी।

2. इस मंत्र का जाप करें

शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार को सुबह नहाकर पीले कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूरे नियम से पूजा करें और इस मंत्र का जाप करें। यह उपाय लगातार 11 गुरुवार तक करने से लव मैरिज की सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

“ओम लक्ष्मी नारायण नमः”

प्रेम विवाह का बीज मंत्र-

“ओम क्लीं नमः”

“ओम क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहाः”

3. भगवान कृष्ण की पूजा

अगर आपकी लव मैरिज में दिक्कतें आ रही हैं, तो प्रेम के देवता भगवान श्री कृष्ण की भक्ति करें। उनके मंदिर जाएं, अच्छे से पूजा-आरती करें और उन्हें एक बांसुरी भेंट करें। पूजा के दौरान इस खास मंत्र का जाप जरूर करें:

“ॐ क्लीं कृष्णाय नमः”

4.  माता पार्वती की पूजा और सामग्री का उपाय

Love Marriage ke Vastu Tips
Love Marriage ke Vastu Tips (Source: Social Media)
रविवार के दिन एक पीले कपड़े में 7 सुपारी, 7 हल्दी की गांठें, 7 गुड़ के टुकड़े, 70 ग्राम चने की दाल, 7 पीले सिक्के और एक विवाह यंत्र बांध लें। इसके बाद माता पार्वती की पूजा करें। इस पोटली को 40 दिनों तक अपने घर में रखें और फिर किसी सुहागन महिला को दान कर दें।

5.  माता-पिता के कमरे का फोटो फ्रेम बदलें

Relationship Positivity के लिए माता-पिता के कमरे की पुरानी तस्वीरों को बदलें। अक्सर कमरे में लगी लड़ाई या अकेलेपन की तस्वीरें अनजाने में ही मन में नकारात्मकता बढ़ाती हैं। इसकी बजाय वहां परिवार की हंसती-मुस्कुराती तस्वीरें या सुंदर पेंटिंग्स लगाएं। विशेष रूप से एक ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें पूरा परिवार साथ मिलकर खुशियां मना रहा हो।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।