Maha Paap in Hindu Religion: वो 6 महापाप जिनके लिए कभी माफ नहीं करते महादेव! जानिए क्या कहता है शिव पुराण

Summary :

हिंदू धर्म में शिव पुराण को बहुत ही खास और पवित्र ग्रंथ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई इंसान नियम के साथ शिव पुराण को पढ़ता या सुनता है, तो उसके सारे पुराने पाप मिट जाते हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से उसके सारे बिगड़े और रुके हुए काम भी आसानी से पूरे हो जाते हैं। लेकिन, शिव पुराण में कुछ ऐसे बुरे कामों (Maha Paap in Hindu Religion) का भी जिक्र किया गया है, जिन्हें भगवान शिव कभी भी माफ नहीं करते। इन गलतियों को करने वाले इंसान को अपने जीवन में बहुत सारे दुखों…

हिंदू धर्म में शिव पुराण को बहुत ही खास और पवित्र ग्रंथ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई इंसान नियम के साथ शिव पुराण को पढ़ता या सुनता है, तो उसके सारे पुराने पाप मिट जाते हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से उसके सारे बिगड़े और रुके हुए काम भी आसानी से पूरे हो जाते हैं। लेकिन, शिव पुराण में कुछ ऐसे बुरे कामों (Maha Paap in Hindu Religion) का भी जिक्र किया गया है, जिन्हें भगवान शिव कभी भी माफ नहीं करते। इन गलतियों को करने वाले इंसान को अपने जीवन में बहुत सारे दुखों और कष्टों का सामना करना पड़ता है और सजा भुगतनी पड़ती है। आइए, जानें कि शिव पुराण के नियमों के अनुसार, (Shiva Purana ke Niyam) वे कौन से काम हैं जिन्हें भगवान शिव कभी क्षमा नहीं करते।

इन 6 गलतियों पर कभी नहीं मिलती महादेव की माफी (Unforgivable Sins in Shiva Purana)

1. दूसरों की बुराई या निंदा करना

backbiting
backbiting (Magnific)
शिव पुराण के अनुसार, हमें कभी भी पीठ पीछे किसी दूसरे इंसान की बुराई, चुगली या निंदा नहीं करनी चाहिए। अपनी भाषा या कड़वी बोली से किसी के बारे में गलत बोलना भी एक तरह का पाप है। शिव पुराण कहता है कि दूसरों की बुराई करने वाले लोगों पर भगवान शिव कभी अपनी कृपा नहीं बरसाते और उनका जीवन हमेशा परेशानियों से घिरा रहता है।

2. धोखा देना या छल-कपट करना

शिव पुराण में साफ-साफ कहा गया है कि किसी भी इंसान के साथ बेईमानी, धोखाधड़ी या छलावा करना बहुत गलत काम है। माना जाता है कि जो लोग दूसरों को धोखा देते हैं, उन्हें भगवान की तरफ से कड़ी सजा मिलती है और उनका खुद का जीवन भी मुसीबतों से घिर जाता है।

3. किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाना

शिव पुराण के अनुसार, हमें अपने जीवन में कभी भी किसी दूसरे इंसान के सम्मान को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। किसी का अपमान करना या उसकी समाज में इज्जत घटाना एक बहुत बड़ा पाप माना जाता है।

4. बुजुर्गों और महिलाओं को सताना

Old Aged Man
Old Aged Man (Magnific)

धार्मिक मान्यता है कि घर या समाज के बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं को तंग करने या उन्हें परेशान करने से बहुत भारी पाप लगता है। इन लोगों को दुख देने से उनका दिल दुखता है और उनकी आत्मा रोती है। शिव पुराण में किसी बेकसूर को दुख पहुंचाने को सबसे बड़े और घोर पापों की गिनती में रखा गया है।

5. जीवों की हत्या करना और मांस खाना

इंसान को अपने स्वार्थ या स्वाद के लिए कभी भी किसी बेजुबान जानवर की जान नहीं लेनी चाहिए और न ही मांस खाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जीव-हत्या करना एक महापाप है। इस गलती के लिए महादेव कभी भी माफी नहीं देते और ऐसे इंसान को मरने के बाद नरक के कष्ट झेलने पड़ते हैं।

6. हिंसा करना

Violence
Violence (Magnific)
इंसान को भूलकर भी कभी लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए और न ही कोई ऐसा काम करना चाहिए जिससे समाज का नुकसान हो। शिव पुराण के अनुसार, जो लोग समाज में अशांति फैलाते हैं, उन्हें अपने जीवन में बहुत बड़ी सजा भुगतनी पड़ती है और वे महादेव के गुस्से के भागीदार बनते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।