Married Life ke Vastu Tips: पति-पत्नी का रिश्ता दोनों की जिंदगी में बहुत मायने रखता है। किसी भी रिश्ते की शुरुआत प्यार से होती है, लेकिन कई बार बहुत कोशिशों के बाद भी शादीशुदा जिंदगी में अनबन और झगड़े बढ़ने लगते हैं। इन सब बातों से लोगों का मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है, जिससे आपस में दूरियां ज्यादा हो जाती हैं। कई बार इस तनाव की वजह घर का वास्तु दोष भी होती है। अगर हम वास्तु के नियमों के हिसाब से घर की चीजों को सही जगह पर रखें, तो शादीशुदा जिंदगी में प्यार और मजबूती बनी रहती है। Husband Wife Relationship Vastu के अनुसार, वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए बेडरूम की चीजों का सही जगह पर होना बहुत जरूरी है। आइए जानें Home Harmony बनाए रखने के लिए और पॉजिटिव Bedroom Energy के लिए कौन से वास्तु टिप्स अपनाने चाहिए।
Married Life ke Vastu Tips: खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए वास्तु टिप्स

1. बेडरूम में न रखें ये चीजें
वास्तु के मुताबिक बेडरूम में कंप्यूटर या टीवी नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी (वास्तु दोष) आती है और पति-पत्नी के बीच बेवजह के झगड़े होते रहते हैं। इसलिए बेडरूम में इन इलेक्ट्रॉनिक चीजों को रखने से बचें।
2. बेडरूम में कैसी तस्वीरें लगाएं?
बेडरूम में कभी भी लड़ाई-झगड़े या युद्ध वाली तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इनसे आपसी मनमुटाव और तनाव बढ़ता है। इसके अलावा, बेडरूम में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाने से भी बचना चाहिए। इनकी जगह आप प्यार, शांति और दया की भावना दिखाने वाले चित्र लगा सकते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहती है।
3. बेडरूम में आईना न हो

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में शीशा लगाना खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इससे घर में वास्तु दोष पैदा होता है और कमरे में रहने वाले लोगों के बीच हमेशा अनबन बनी रहती है। अगर बेडरूम में शीशा लगाना बहुत जरूरी हो, तो रात को सोते समय उसे किसी कपड़े से ढक दें।
4. ताजे फूलों से सजाएं
बेडरूम में कदम रखते ही सबसे पहले आपकी नजर किसी ऐसी चीज पर पड़नी चाहिए जो आपको सुकून दे। इसके लिए आप अपनी पसंद की कोई खूबसूरत पेंटिंग, तस्वीर या अच्छे कोट्स लगा सकते हैं। कमरे में ताजे फूल रखने से भी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मूड अच्छा रहता है।
5. बेडरूम में न हो भगवान की तस्वीर
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम की दीवारों पर देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाना सही नहीं माना जाता। कई लोग अनजाने में ऐसा करते हैं, जिससे घर में क्लेश की स्थिति बन सकती है। अगर आप बेडरूम में भगवान की तस्वीर लगाना ही चाहते हैं, तो केवल राधा-कृष्ण की तस्वीर लगा सकते हैं।
बेडरूम के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स

- पति-पत्नी का कमरा घर की दक्षिण दिशा में होना चाहिए।
- बेडरूम की दीवारों पर जितना हो सके हल्के और शांत रंगों का इस्तेमाल करें।
- वास्तु के हिसाब से बेडरूम में लकड़ी का बेड इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है।
- सोते समय आपका सिर हमेशा दक्षिण दिशा की तरफ होना चाहिए।
- बेड पर पति को दाईं तरफ और पत्नी को बाईं तरफ सोना चाहिए।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




