Shani Dosh Hataane ke Upay: हिंदू धर्म में लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। हिंदू शास्त्र के अनुसार, शनि देव को भगवान सूर्य का पुत्र माना जाता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्म के फल देने वाला देवता कहा गया है। जब किसी व्यक्ति पर शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती होती है, तो उसे जीवन में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
कुंडली में शनि दोष होने पर इंसान के सभी काम रुकने लगते हैं और व्यक्ति को सेहत से संबंधित परेशानी भी होने लगती है और उसे हमेशा आलस्य आता रहता है। अगर आप भी इन दिनों शनि दोष से परेशान हैं, तो आज हम आपको इससे बचने के उपाय बता रहे हैं।
Shani Dosh Hataane ke Upay: शनि दोष हटाने के उपाय

1. पीपल की सेवा और दीपदान
हिंदू धर्म के अनुसार, अगर आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव महाराज प्रसन्न होते हैं। अगर आप अपने ऊपर से शनि दोष हटाना चाहते हैं, तो आटे का चार मुख वाला दीपक जलाएं। इससे घर में सुख-शांति आती है। ये उपाय आपको दिन की बजाय शाम को करना चाहिए।
2. काले कुत्ते को रोटी खिलाएं
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शनि दोष हटाने के लिए शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों का तेल लगाई हुई रोटी खिलाना चाहिए। माना जाता है कि काला कुत्ता शनि देव का वाहन माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भूलकर भी काले कुत्ते को परेशान नहीं करना चाहिए।
3. काले तिल
अगर आप भी अपने ऊपर से शनि दोष हटाना चाहते हैं और शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन शनिदेव पर काला तिल करें। इससे उनकी कृपा आप के ऊपर बनी रहती है। आप अगर शनिवार को पूजा करते हैं, तो इस दिन जल चढ़ाने से पहले उसमें काला तिल मिलाकर शनि देव का अभिषेक करें। इससे शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं।
4. हनुमान साधना से मिलेगा सहारा
घर में दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही है, तो आपको शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ या सुंदरकांड करना चाहिए। इससे आपका मानसिक संतुलन मजबूत होता है। कई लोगों का मानना है कि इससे डर और बेचैनी में कम होती है और हनुमान जी शनि के प्रकोप से रक्षा करते हैं।
5. लोहा पहनना या उसे दान करना
शनिवार के दिन को लोहे से जुड़ा हुआ माना जाता है, क्योंकि लोहा मजबूत, अटल होता है। इसलिए आपको शनिदोष हटाने के लिए लोहे का एक छोटा टुकड़ा जैसे अंगूठी पहनना चाहिए इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। जरूरतमंद व्यक्ति को लोहे या काले रंग की वस्तुएं दान करना बेहद जरूरी होता है।
Also Read: घर में सुख-समृद्धि के लिए जानें गुल्लक रखने की सही दिशा, भूलकर भी न करें ये गलतियां


Download Android App
Download iOS App




