Shukrawar ke Vastu Upay: शुक्रवार के दिन घर की महिलाएं जरूर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, धन-धान्य की कमी होगी दूर

Summary :

इस आर्टिकल में बताया गया है कि शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को खुश करने और घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए कौन-कौन से आसान वास्तु उपाय किए जा सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर घर की महिलाएँ इन उपायों को बिना किसी को बताए करें, तो पैसों की कमी, कर्ज़ और घर के झगड़े दूर हो जाते हैं। मुख्य उपाय नीचे दिए गए हैं।

Shukrawar ke Vastu Upay: शुक्रवार का दिन धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास माना जाता है। अगर आप लगातार पैसों की तंगी, कर्ज या घर में बनी रहने वाली अशांति से परेशान हैं, तो ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन अगर घर की महिलाएं पूरे नियम और बिना किसी को बताए कुछ विशेष उपाय करती हैं, तो घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। आइए, जानते हैं शुक्रवार के वे 5 अचूक उपाय, जिन्हें करने से घर में सुख, समृद्धि और बरकत आने लगती है।

शुक्रवार के चमत्कारी उपाय

1. मुख्य द्वार पर करें ये काम

Shukrawar ke Vastu Upay
Shukrawar ke Vastu Upay (Source: Social Media)
घर का मेन गेट यानी की मुख्य दरवाजा वह जगह है जहां से घर में अच्छी ऊर्जा और माता लक्ष्मी आती हैं। शुक्रवार के दिन दरवाजे पर एक आसान काम करके आप घर में खुशहाली ला सकते हैं। इसके लिए सुबह नहाने के बाद तांबे के लोटे में साफ पानी लें। उसमें थोड़ा सा गंगाजल और थोड़ी सी हल्दी मिला लें। फिर इस पानी को मुख्य दरवाजे पर छिड़क दें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

2. शाम को मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं

शुक्रवार की शाम को घर की महिलाओं को मुख्य दरवाजे पर घी का एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। उस दीपक में थोड़ी सी केसर या एक चुटकी हल्दी डाल दें। ऐसा करने से घर में बरकत और खुशहाली बनी रहती है।

3. सफेद चीजों का दान करें

शुक्रवार के दिन घर की महिलाओं को सफेद चीजें जैसे चावल, चीनी या दूध किसी को दान करना चाहिए। माना जाता है कि यह काम करने से घर में माता लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है।

4. तुलसी के पौधे की पूजा और दीपदान

Shukrawar ke Vastu Upay
Shukrawar ke Vastu Upay (Source: Social Media)
शुक्रवार के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और उनकी परिक्रमा करें। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और माता लक्ष्मी की कृपा से धन का आगमन होने लगता है।

5. खीर का भोग लगाएं

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन घर की महिलाएं चावल और दूध की खीर बनाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें और बाद में इसे परिवार के सभी लोगों में बांट दें। इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।