Spiritual Significance of Shankh: हिंदू धर्म में शंख को बहुत पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन हुआ था, तब जो 14 खास चीजें निकली थीं, उनमें से एक शंख भी था। इसे भगवान का प्रिय और पॉजिटिविटी देने वाला माना जाता है। इसीलिए सालों से पूजा-पाठ और आरती में इसका इस्तेमाल होता आ रहा है। माना जाता है कि घर में शंख रखने से बुरी शक्तियां दूर भागती हैं और सुख-शांति आती है। हालांकि, कुछ गलतियों की वजह से इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता, इसलिए सही नियम जानना जरूरी है।
Shankh Vastu Tips: किस दिशा में रखना चाहिए शंख?

वास्तु के हिसाब से शंख को घर के मंदिर में रखना सबसे अच्छा होता है। इसे हमेशा साफ जगह पर रखें। शंख रखने के लिए उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) की दिशा सबसे शुभ होती है। इन दिशाओं में शंख रखने से घर में बरकत आती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
Types of Shankh: शंख के प्रकार
शंख को सिर्फ सजावट की चीज न समझें, बल्कि इसे पूरी श्रद्धा के साथ रखें। पूजा में शंख बजाना अच्छा होता है, पर याद रखें कि हर शंख बजाने के लिए नहीं होता। दक्षिणावर्ती शंख को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, इसे सिर्फ पूजा के लिए रखा जाता है। वहीं, वामावर्ती शंख को बजाया जा सकता है।
Shankh Mistakes to Avoid: भूलकर भी न करें ये गलतियां!

- टूटा हुआ शंख: अगर शंख कहीं से चटक गया है या टूट गया है, तो उसे घर में न रखें। यह अशुभ माना जाता है।
- जमीन पर न रखें: शंख को सीधे जमीन पर रखने की गलती न करें। इसे हमेशा किसी साफ कपड़े, स्टैंड या आसन पर रखें।
- रात में न बजाएं: शंख केवल सुबह और शाम की आरती के समय बजाना चाहिए। रात में इसे बजाना अच्छा नहीं माना जाता।
- गंदी जगह पर न रखें: शंख को कभी भी ऐसी जगह न रखें जो गंदी या अपवित्र हो, वरना इसका अच्छा असर खत्म हो जाता है।
- एक ही शंख के दो काम न करें: जिस शंख को आप बजाते हैं, उससे भगवान को जल न चढ़ाएं। बजाने और जल चढ़ाने के लिए अलग-अलग शंख रखने चाहिए।
Spiritual Significance of Shankh: शंख रखने के फायदे
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शंख की आवाज से वातावरण शुद्ध होता है और मन को सुकून मिलता है। इसकी ध्वनि से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, मानसिक शांति मिलती है और स्वास्ध्य बेहतर होता है। घर में शंख बजाने से सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास होता है।
यह भी पढ़ें-इस दिशा में सिर रखकर सोने से मिनटों में आ जाती है गहरी नींद, आज ही बदलें अपनी Sleeping Position
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।






















