Tulsi ke Paas kya Nahi Rakhna Chahiye: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है, इसलिए इसे हरिप्रिया भी कहते हैं। भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के पत्तों के बिना पूरी नहीं मानी जाती। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए यह शुभता और खुशहाली का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र में तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा का बहुत बड़ा स्रोत माना गया है। तुलसी का पौधा बेहद शुभ होता है, इसलिए इसके आसपास सफाई रखना जरूरी है। वास्तु के अनुसार कुछ चीजें तुलसी के पास रखना अच्छा नहीं माना जाता। आइए, जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए।
तुलसी के पौधे से दूर रखें ये 5 चीजें

1. कांटेदार पौधे
तुलसी के पौधे के आसपास कांटे वाले पौधे कभी नहीं लगाने चाहिए। इससे घर की सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा पर बुरा असर पड़ता है। तुलसी के पौधे को हमेशा वास्तु में बताई गई सही दिशा और सही जगह पर ही रखना चाहिए।
2. जूते-चप्पल न रखें
तुलसी को बहुत ही पवित्र माना जाता है, इसलिए इसके पास जूते-चप्पल कभी नहीं रखने चाहिए। अगर आपके घर के मुख्य दरवाजे पर तुलसी का पौधा रखा है, तो ध्यान रखें कि वहां जूते-चप्पल का ढेर न लगे। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष पैदा होता है।
3. कूड़ेदान
वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी के पौधे के पास कूड़ेदान या कचरा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि अगर तुलसी के पास गंदगी होगी तो घर में अच्छी ऊर्जा आने में रुकावट पैदा होगी। इससे घर के लोगों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
4. कबाड़ न जमा करें
तुलसी के पास कभी भी पुराना या खराब सामान इकट्ठा न करें। तुलसी के आसपास कबाड़ रखने से घर की खुशहाली पर खराब असर पड़ता है। तुलसी के पौधे को हमेशा साफ-सुथरी और सुंदर जगह पर रखना ही शुभ होता है।
5. सफाई का सामान न रखें
गलती से भी तुलसी के पौधे के पास झाड़ू, पोछा, डस्टबिन या सफाई में इस्तेमाल होने वाली चीजें न रखें। इन चीजों को तुलसी के पास रखने से घर में आने वाली अच्छी ऊर्जा रुक जाती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




