फटे-पुराने कपड़े घर में क्यों नहीं रखने चाहिए?

वास्तु की मानें तो घर में पड़ी हर वह चीज जिसका कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है, वह धीरे-धीरे नेगेटिव एनर्जी खींचने लगती है। फटे हुए, खराब या सालों से अलमारी में बंद पड़े कपड़े घर में इस बुरी ऊर्जा को और बढ़ा देते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसकी वजह से घर के लोगों में मानसिक तनाव, आलस और बनते हुए कामों में रुकावटें आने लगती हैं। Vastu Rules for Happy Home के लिए समय-समय पर अलमारी की और घर के कोनों की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी माना जाता है, ताकि घर का माहौल अच्छा बना रहे।
Vastu Rules For Old Clothes: पुराने कपड़ों का क्या करें?
1. दान कर दें

अगर आपके पास कुछ ऐसे कपड़े हैं जो पुराने तो हो चुके हैं लेकिन फटे या खराब नहीं हैं, तो उन्हें किसी गरीब या जरूरतमंद इंसान को दे देना सबसे बेहतरीन तरीका है। वास्तु शास्त्र में दान करने को बहुत ही पुण्य और भलाई का काम माना गया है। ऐसा करने से न केवल किसी बेसहारा इंसान की मदद होती है, बल्कि आपके घर में भी खुशहाली और अच्छी ऊर्जा का वास होता है।
2. घर से बाहर निकालें
जो कपड़े पूरी तरह से फट चुके हैं, जिनका रंग उड़ चुका है या जो अब किसी भी काम के नहीं बचे हैं, उन्हें घर में बिल्कुल भी संभालकर नहीं रखना चाहिए ना ही किसी को दान देना चाहिए। ऐसे कपड़ों को सही तरीके से घर से बाहर कर देना ही सबसे सही होता है। कई लोग क्या करते हैं कि इन फटे कपड़ों को घर में पोछा बना लेते हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से जो कपड़े पूरी तरह बेकार हैं, उन्हें घर से पूरी तरह हटा देना ही ठीक है। इसलिए अपनी अलमारी में सिर्फ वही कपड़े रखें जिनका आप सच में इस्तेमाल करते हैं।
पुराने कपड़े किसी को देने से पहले इन बातों का ख्याल रखें
जब भी आप अपने पुराने कपड़े किसी को दान करने जाएं, तो इस बात का पूरा ध्यान रखें कि वे साफ-सुथरे और अच्छी हालत में हों। किसी को गंदे, बदबूदार या फटे हुए कपड़े देना बहुत गलत माना जाता है। कपड़ों को दान करने से पहले उन्हें एक बार अच्छी तरह धो लें, सुखाएं और सलीके से पैक करके ही किसी को दें।


Download Android App
Download iOS App




