Vastu Rules for Sleeping: सोने से पहले न करें ये गलतियां
1. सोने से पहले मन को शांत रखें

रात को सोने से ठीक पहले आप क्या सोच रहे हैं, इसका आपके पूरे जीवन पर बहुत बड़ा असर पड़ता है। इसलिए सोने से पहले कभी भी किसी से बहस न करें और न ही कोई बुरी बात सोचें। वास्तु के अनुसार, बिस्तर पर लेटने के बाद भगवान का नाम लेना या गायत्री मंत्र पढ़ना सबसे अच्छा होता है। इससे मन को शांति मिलती है, डरावने सपने नहीं आते और घर का माहौल भी अच्छा रहता है।
2. सिर के पास न रखें नेगेटिव चीजें
वास्तु के मुताबिक, सोते समय हमारे सिर के आस-पास का हिस्सा पॉजिटिव एनर्जी से भरा होना चाहिए। कई लोग रात को अपने गंदे कपड़े, मोज़े या जूते-चप्पल बेड के पास या सिरहाने रख देते हैं। यह आदत घर में वास्तु दोष लाती है। सिर के पास जूते-चप्पल रखने से मानसिक तनाव बढ़ता है और आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।
3. कभी भी गीले पैर लेकर बेड पर न जाएं

बहुत से लोग रात को सोने से पहले हाथ-पैर धोते हैं, जो कि बहुत अच्छी बात है। लेकिन पैर धोने के बाद उन्हें बिना पोंछे, गीले पैरों के साथ ही बिस्तर पर चले जाना वास्तु के हिसाब से बहुत गलत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गीले पैर सोने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में पैसों की तंगी होने लगती है। सेहत के लिहाज से भी यह आदत ठीक नहीं है, इसलिए हमेशा पैरों को अच्छे से पोंछकर और सुखाकर ही सोएं।
4. सही दिशा में सिर करके सोएं
गलत दिशा में सिर रखकर सोने से भी बीमारियां और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। वास्तु कहता है कि सोते समय आपका सिर हमेशा दक्षिण या पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से नींद बहुत गहरी और अच्छी आती है। वहीं, भूलकर भी उत्तर दिशा की तरफ सिर करके न सोएं, क्योंकि इससे शरीर की एनर्जी बिगड़ती है और नींद न आने की बीमारी हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App




