Vastu Shastra for Gas Stove: गैस चूल्हा रखने के नियम

1. गैस चूल्हे की सही जगह
वास्तु के हिसाब से किचन की दक्षिण-पूर्व दिशा गैस चूल्हा रखने के लिए सबसे अच्छी होती है। इस दिशा को ‘आग्नेय कोण’ कहते हैं, जो आग का कोना माना जाता है। यहां चूल्हा रखने से घर में बरकत और सुख-शांति बनी रहती है।
2. खाना बनाते समय आपका चेहरा किधर हो?
वास्तु में सिर्फ चूल्हा रखने की जगह ही नहीं, बल्कि खाना बनाने वाले के चेहरे की दिशा भी जरूरी बताई गई है। नियम के अनुसार, खाना बनाते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। इससे पूरे परिवार पर अच्छा और शुभ असर पड़ता है।
3. इस दिशा में भूलकर भी न रखें चूल्हा
उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है, इसलिए यहाँ गैस चूल्हा कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पैसों का नुकसान, फालतू के खर्चे और मानसिक तनाव जैसी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
4. दक्षिण-पश्चिम दिशा के नुकसान

गैस चूल्हे को दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी रखने से बचना चाहिए। यहाँ चूल्हा होने से परिवार के लोगों में आपस में झगड़े और तनाव बढ़ सकते हैं, साथ ही सेहत भी बिगड़ सकती है। इसके अलावा, दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाना भी गलत माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App




