FIFA World Cup Firing Incident: FIFA World Cup 2026 के शुरू होने से पहले अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने चिंता बढ़ा दी है। इस बार मामला इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि फायरिंग इंग्लैंड फुटबॉल टीम के निर्धारित बेस कैंप के पास हुई है। यह घटना अमेरिका के मिसौरी राज्य के कनसास सिटी में सामने आई, जहां वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड की टीम अपना बेस कैंप बनाने वाली है।
Firing On Base Camp: बेस कैंप से कुछ ही दूरी पर चली गोलियां

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना शनिवार को करीब 4 बजे हुई, वहीं घटनास्थल इंग्लैंड टीम के बेस कैंप से लगभग 10 मिनट की दूरी पर है। वहीं पुलिस ने बताया कि जिस होटल में इंग्लैंड टीम के ठहरने की प्लानिंग है, वह भी घटनास्थल के काफी करीब है। हालांकि राहत की बात ये रही कि घटना के समय इंग्लैंड की टीम कनसास सिटी में मौजूद नहीं थी। टीम उस समय फ्लोरिडा के पाम बीच में वर्ल्ड कप की तैयारियों और प्रेक्टिस सेशन में बिज़ी थी। आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम 13 जून को कनसास सिटी पहुंचने वाली है।
Police Action On Firing Incident: गोलीबारी में 9 लोग घायल

कनसास सिटी पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल देखने को मिला। शुरुआत में तीन घायल महिलाओं को अस्पताल भेजा गया, लेकिन बाद में भगदड़ और बाकी कारणों से घायलों की संख्या बढ़कर नौ हो गई। सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अच्छी बात यह है कि किसी भी इंसान के मौत की खबर नहीं आई है। पुलिस ने बताया है कि फिलहाल किसी सस्पेक्ट को हिरासत में नहीं लिया गया है। मामले की जांच जारी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
FIFA World Cup Firing Incident: वर्ल्ड कप के दौरान कनसास सिटी में रहेगा इंग्लैंड का ठिकाना
वर्ल्ड कप की तैयारियों के तहत इंग्लैंड ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए प्रैक्टिस मैच में 1-0 से जीत हासिल की थी। अब टीम अपना अगला वॉर्म-अप मुकाबला कोस्टा रिका के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम 13 जून को कनसास सिटी पहुंचेगी, जो पूरे FIFA World Cup 2026 के दौरान टीम का ऑफिशियल बेस कैंप होगा। ऐसे में बेस कैंप के नजदीक हुई गोलीबारी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि फिलहाल खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का खतरा नहीं बताया गया है।


Download Android App
Download iOS App




