सड़क पर पड़ी इन 5 चीजों में हो सकती हैं बुरी शक्तियां (Vastu Shastra Tips)
1. पैसे या सिक्के

कई बार लोग सड़क पर पड़े सिक्कों या पैसों को किस्मत वाला मानकर उठा लेते हैं। लेकिन अगर पैसे ज्यादा हों या किसी अजीब जगह पर रखे हों, तो उन्हें नहीं छूना चाहिए। हो सकता है कि वे पैसे भी किसी के जादू-टोने का हिस्सा हों।
2. ताबीज और धागे
रास्ते में अगर कोई काला धागा, ताबीज या कोई बंधा हुआ धागा मिले, तो उसे भूलकर भी न छुएं। ये चीजें किसी की नजर उतारने या बुरी शक्ति से बचने के लिए फेंकी जाती हैं। इन्हें उठाने से आपके घर में बुरी शक्तियां आ सकती हैं और परिवार के लोगों पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।
3. पूजा के सामान
अगर आपको सड़क पर नारियल, नींबू, लाल कपड़ा, सिंदूर, फूल या लौंग-इलायची जैसी पूजा की चीजें दिखें, तो उन्हें बिल्कुल न छुएं। ये चीजें अक्सर जादू-टोने या किसी खास पूजा के लिए इस्तेमाल होती हैं। इन्हें घर लाने से घर में नेगेटिविटी आ सकती है।
4. टूटे हुए गहने
सड़क पर पड़ी टूटी चूड़ी, पायल, अंगूठी या कंगन को कभी नहीं उठाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, टूटे गहने किसी इंसान के बुरे वक्त की निशानी होते हैं। इन्हें घर लाने से परिवार में बीमारी, पैसों का नुकसान या आपसी क्लेश हो सकता है।
5. चौराहे की चीजों

अगर चौराहे पर नींबू-मिर्च, दीया, सिक्के या खाना रखा हो, तो उसे भूलकर भी नहीं छूना चाहिए। चौराहे को बहुत शक्तिशाली जगह माना जाता है। ऐसी चीजों को उठाने से घर में वास्तु दोष लग सकता है और लगातार मुश्किलें आ सकती हैं।



Download Android App
Download iOS App




