Vastu Tips for Gullak: वास्तु शास्त्रों के अनुसार, अगर आप घर के किसी भी सामान को कहीं भी रख देते हैं, तो इससे आपके जीवन में वास्तु दोष हो जाता है। जिसकी वजह से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हर घर में बचत का अपना महत्व होता है। थोड़े-थोड़े पैसे बचाकर भी भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। इसी वजह से आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो गुल्लक का इस्तेमाल करते हैं।
क्योंकि गुल्लक के जरिए आप अपने पास बहुत से पैसे बचा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुल्लक रखने की सही दिशा धन बचाने में बहुत मदद कर सकती है। वास्तु शास्त्र में गुल्लक को विशेष महत्व दिया गया है। आइए जानते हैं, गुल्लक को घर की किस दिशा में रखना चाहिए।
Vastu Tips for Gullak: गुल्लक रखने की सही जगह

शास्त्रों में गुल्लक को घर में रखने के कई नियम बताए गए हैं। इसे ऐसी दिशा में रखना चाहिए, जहां परिवार के सदस्य उसे आसानी से देख लें। ऐसा करने से पैसे बचाने में मदद मिलती है। इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है कि गुल्लक को हमेशा साफ और एक ही जगह पर रखा जाना चाहिए। इसे कभी भी घर के अंधेरे कोने, बिखरी हुई जगह या गंदगी के पास नहीं रखना चाहिए। क्योंकि वास्तु में ऐसा करना नकारात्मक ऊर्जा बढ़ावा देना होता है।
Also Read: बुरी नजर से लेकर वास्तु दोष तक, हर समस्या का समाधान है नमक! आज ही आजमाएं ये आसान और असरदार टोटके
1. गुल्लक उत्तर दिशा में रखें
माना जाता है कि घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर का वास होता है। इसलिए पैसों की गुल्लक या तिजोरी को हमेशा उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।
2. सजावट और ऊर्जा
घर में गुल्लक सिर्फ पैसे जमा करने लिए नहीं होता है, बल्कि घर की शांति के लिए भी होता है। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर की सजावट में भी शामिल किया जाता है। कलरफुल और अच्छा दिखने वाला गुल्लक घर में अच्छी ऊर्जा लेकर आता है। बच्चों के लिए यह मजेदार और सीखने वाला तरीका भी बन जाता है।
3. दक्षिण दिशा में रखें तिजोरी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की तिजोरी हो या फिर गुल्लक उसे दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसकी वजह से धन बहुत ज्यादा खर्च होने लगता है और परिवार की सुख और समृद्धि घर में आने वाली लक्ष्मी रूठ जाती हैं। ऐसे में गलती से भी इस दिशा में तिजोरी न रखें। इसे हमेशा उत्तर और पूर्व दिशा में रखें ये बेहद शुभ मानी जाती है।
4. खर्चे बढ़ता है
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप गुल्लक या तीजोरी को रखने के लिए पश्चिम दिशा का चुनाव करते हैं, तो इससे घर में पैसों से आने वाली बरकत रुक जाती है। इतना ही नहीं व्यक्ति के घर का खर्च में तेजी से बढ़ने लगता है। इसलिए घर में गुल्लक या तिजोरी रखते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है।
Also Read: बुरी नजर से लेकर वास्तु दोष तक, हर समस्या का समाधान है नमक! आज ही आजमाएं ये आसान और असरदार टोटके




















