Champions Trophy के हाइब्रिड मॉडल पर PCB ने रखी ये शर्तें

Summary :

हाइब्रिड मॉडल पर PCB की शर्तें, Champions Trophy में बदलाव

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत जारी है। 29 नवंबर को आईसीसी ने सभी देशों के साथ आधे घंटे की मीटिंग की। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग का कोई नतीजा नहीं आया। एक बड़ी बात जो इस मीटिंग से निकली वो ये कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में कराने को तैयार है। पहले के शेड्यूल के मुताबिक भारत के मैचेज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने थे। लेकिन भारत के पाकिस्तान जाने की संभावना लगभग शून्य हो चुकी है। अब आ रही खबरों के मुताबिक पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में करवाने को तैयार है। लेकिन इसके लिए पीसीबी ने अपनी शर्तें भी रखी है।

Team Desk