शरीर के कुछ ऐसे हिस्से जो बहुत नाजुक होते हैं। जिनकी खास देखभाल करने की आवश्यकता होती है। जैसे आंखे,कान,नाक आदि। इन हिस्सो को बार-बार छूने से संक्रमण होने को खतरा ज्यादा रहता है। जिससे सेहत को नुकसान हो सकता है। आपको भी बार-बार इन बॉडी पार्टस को छूने से बचना चाहिए । यदि आपको बार-बार इन बॉडी पार्टस को छूने की आदत है तो आज इस आदत को बदल लें।
1.आंख
आंखे हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होता है। अपने हमेशा डॉक्टर को यह कहते हुए सुना होगा कि आंखो को बार-बार हाथों से छूना नहीं चाहिए क्योंकि व्यक्ति जब किसी काम में व्यस्त होता है तो वह उस वक्त काफी चीजों को छूता है ऐसे मेें उन्हीं हाथों से आंख को छूने से इंफेक्शन का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
2.होठ
होठों को बार-बार हाथ लगाने की आदत आपके होठों को न केवल रूखा करती है बल्कि उनकी गुलाबी रंगत को भी धीरे-धीरे खत्म कर देती है। इसके अलावा एक वैज्ञानिक कारण यह भी है कि होठों को हाथ लगाने पर उंगालियों के कीटाणु इन पर आ जाते हैं जो मुंह के द्वारा अंदर जाते है जिससे कई बिमारियां होने का खतरा ज्यादा होता है।
3.अंडर आर्म्स
अंडर आर्म्स को बार-बार छूने से बचना चाहिए। शरीर के इस हिस्से में सबसे ज्यादा पसीना आता है। लोग हाथों से इस हिस्से को टच करते हैं जिससे हाथों के जरिए बैक्टीरिया शरीर के और हिस्सों तक भी पहुंच सकता है।
4.चेहरा
चेहरे की त्वचा बहुत ही नाजुक और सैंसिटीव होती है। इसे बार-बार छूने से पिम्पल होने की समस्या बढ़ जाती है। चेहरे को हमेशा साफ हाथों से ही छुएं।


Download Android App
Download iOS App








