गर्मी से परेशान एक शख्स ने टेबल फैन में टायर और कूलर की घास लगाकर देसी जुगाड़ किया। पानी गिरने से बचाने के लिए टब लगाया गया, जिससे फैन कूलर जैसा काम कर रहा है। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।
भारत देश में जुगाड़ लगाने वालों की कोई कमी नहीं है। यहां पर हर गली हर मोहल्ले में आपको एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिल जाएंगे। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी बहुत सारी जुगाड़ वाली वीडियो देखी ही होगी। कभी-कभी तो यह जुगाड़ लोगों के काफी काम भी आ जाता है लेकिन कुछ-कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं कि जिन्हें देख लोगों के लिए अपनी हंसी को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। इन वीडियोज को देखकर यही लगता है कि आखिर जुगाड़ लगाने वाले शख्स के पास इस तरह का आइडिया आया कैसे होगा। हाल में एक बार फिर से ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जहां शख्स की करतूत पर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। दरअसल इस समय भारत के कई हिस्सों में गर्मी का सितम जारी है। लोग गर्मी से हैरान-परेशान हो रहे हैं। इस बीच एक शख्स ने गर्मी से बचने के लिए सस्ता और देसी जुगाड़ लगाया जो अब काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में क्या हो रहा है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक टेबल फैन चल रहा है। लेकिन ये कोई आम टेबल फैन नहीं है, बल्कि टेबल फैन कम कूलर है। जी हां, बिल्कुल सही सुना। असल में, शख्स ने टेबल फैन के पीचे एक टायर फिट कर रखा है, जिसमें कूलर में लगने वाली घास लगाई गई है। घास को नेट के जरिए बांधा गया है। इतना ही नहीं, इसमें कूलर की ही तरह पानी भी गिर रहा है। पानी फर्श पर न गिरे इसके लिए टेबल फैन के नीजे एक छोटा टब लगा रखा है। इस तरह से ये टेबल फैन एकदम कूलर जैसा काम कर रहा है। शख्स की ये जुगाड़ वाला वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
Viral Video: मगरमच्छ के साथ रोमांटिक कपल डांस करते दिखा शख्स, वायरल हुआ वीडियो
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
MRF टायर और कूलर कंपनी वाले इस बंदे को ढूंढ रहे हैं 100 तोपों की सलामी देने के लिए 🔥😂 pic.twitter.com/sFN8ta3uA1
— Toofan Ojha (@RealTofanOjha) May 26, 2025
Source: @RealTofanOjha (x)
वायरल वीडियो को @RealTofanOjha नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “MRF टायर और कूलर कंपनी वाले इस बंदे को ढूंढ रहे हैं, 100 तोपों की सलामी देने के लिए।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 3 लाख लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स इसपर अपने रिएक्शन्स भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इस देश में टैलेंट की कोई कमी नही, बशर्ते उन्हें तराशने की जरूरत है। MRF के टायर में अद्भुत जुगाड़।” वहीं दूसरे ने लिखा, “गजब का कारनामा किया है बंदे ने।” एक अन्य ने लिखा, “टेक्नोलॉजिया, सच में इसे 100 तोपों की सलामी बनती हैँ।”


Download Android App
Download iOS App



