आज मोमोज इतना फेमस फास्ट फूड बन गया है कि अब यह लगभग हर भारतीय राज्य में जाना जाता है, चाहे वह यूपी हो या बिहार, दिल्ली हो या महाराष्ट्र। भले ही यह एक विदेशी डिश है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह भारत में ही बनाया गया है। भारतीय इस व्यंजन को अलग-अलग तरीकों से बदलते हैं जैसे कि ये इसे अपनी ही डिश मानते हो। आपने मोमोज के बहुत सारे एक्सपेरिमेंट (Pineapple momos viral video) देखे होंगे। हालाँकि, सभी से अलग एक एक्सपेरिमेंट दिखाने वाला एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में मोमोज पर अनानास की टॉपिंग दी गई है।
ये कैसे मोमोज बना दिए?

क्या आपने देखे है अनानास वाले मोमोज
View this post on Instagram
चिकन, पनीर और वेज मोमोज़ सभी बहुत फेमस हैं। लेकिन आपने जिंदगी में शायद ही कभी अनानास मोमोज खाया या देखा होगा। ट्रेंडिंग वीडियो में अनानास को पहले काटा जाता है और फिर वह व्यक्ति उसे मोमोज में भर देता है। फिर उन्हीं मोमोज को फ्राई किया जाता है। मोमोज को तलने के बाद जब काटा जाता है तो उसके अंदर से अनानास निकलता है।
वीडियो को मिले लाखों व्यूज
इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी राय दी है। इसे देखने के बाद किसी ने हार्पिक मोमोज भी बनाने की सलाह दी। एक के अनुसार गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग से एक सजा है। एक के मुताबिक, इन मोमोज को देखकर उसे रोना आ गया। इतना ही नहीं बल्कि एक यूज़र ने तो ऐसे मोमोज बनाने वाले शख्स को पीटने तक की बात कह दी है।


Download Android App
Download iOS App




