Seat न मिलने पर इस शख्स ने निकाला ऐसा जुगाड़, Public बोली ‘ब्लैंकेट पर उसका भरोसा हमारी सोच से ज्यादा है’

Summary :

ट्रेन से जुड़ी कोई न कोई वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती रहती है चाहे झगड़े को लेकर हो या सीट के लिए भाग-दौड़, लेकिन इस बार इंटरनेट पर एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हम देख सकते हैं कि एक लड़का सीट न मिलने पर ऐसा जुगाड़ लगाता है, और फिर बढ़िया से पैर पसार कर चैन की नींद सो भी गया। दुनियाभर में जुगाड़बाजों की कोई कमी नहीं है, जो जरूरत के समय दिमाग के घोड़े दौड़ाकर देसी जुगाड़ की मदद से अपना काम निकालना बखूबी जानते हैं। आपको सफर के दौरान कभी न कभी ऐसे…

ट्रेन से जुड़ी कोई न कोई वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती रहती है चाहे झगड़े को लेकर हो या सीट के लिए भाग-दौड़, लेकिन इस बार इंटरनेट पर एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हम देख सकते हैं कि एक लड़का सीट न मिलने पर ऐसा जुगाड़ लगाता है, और फिर बढ़िया से पैर पसार कर चैन की नींद सो भी गया।

दुनियाभर में जुगाड़बाजों की कोई कमी नहीं है, जो जरूरत के समय दिमाग के घोड़े दौड़ाकर देसी जुगाड़ की मदद से अपना काम निकालना बखूबी जानते हैं। आपको सफर के दौरान कभी न कभी ऐसे लोग जरूर टकराए होंगे, जो सीट न मिलने पर जुगाड़ बनाना जानते हैं, जैसा कि हाल ही में वायरल इस वीडियो में देखने को मिल रहा है, जिसमें यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन में एक शख्स बिना सीट के सोने का मस्त जुगाड़ निकालकर आराम फरमाता नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे ट्रेन में सीट का इंतजाम नहीं होने पर लड़के ने अपना अलग इंतजाम कर लिया और फिर बढ़िया से पैर पसार कर चैन की नींद सो भी गया। वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि, वहीं मौजूद किसी पैसेंजर ने इस वीडियो को बनाया होगा, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रेन के अंदर पैर रखने तक की जगह नहीं है, ऐसे में एक शख्स सुकून की नींद के लिए चादर वाला जुगाड़ अपनाता नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ismayil Hathim v p (@hathim_ismayil)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। लोग इसके जुगाड़ को खुद पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस वीडियो के मजे भी लेते दिख रहे हैं। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई वीडियो सामने आए हैं। बता दें कि ये वीडियो 26 अगस्त को शेयर किया गया था। हजारों से ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया है और कई लाइक्स के साथ तरह-तरह के कॉमेंट कर अपनी राय दे रहे हैं।

Desk Team