अगर बात भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स की करी जाए तो देशी चना इस मामले में महंगे ड्राय फ्रूट्स जैसे बादाम,काजू,पिस्ता आदि से ज्यादा लाभदायक होता है। भीगे हुए चनें में प्रोटीन,फाइबर,मिनरल और विटामिन्स खूब सारी मात्रा में होते हैं। जो बहुत सी बीमारियों से हमारा बचाव कर हमें हेल्दी रहने में हमारी मदद करता है। वैसे तो हर एक व्यक्ति के लिए चने का सेवन फायदेमंद होता है,लेकिन खासकर पुरुषों को चने का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इससे मसल्स स्ट्रांग होती है।

खाने का सही तरीका
एक मुट्ठी चने लेकर पहले इनको साफ कर लें। इन्हें साफ करने के बाद इन्हें किसी बर्तन में डालकर साफ पानी में भिगों दें। रात भर के लिए चनों को इसी तरह पानी में भीगे रहने दें। सुबह पानी से चने निकालकर अच्छे से चबा-चबाकर इन्हें खाएं।

1.कब्ज से छुटकारा

भीगे हुए चनों में खूब सारा फाइबर होता है। जो पेट साफ करने के साथ-साथ डाइजेशन भी बेहतर करता है।
2.शुगर कंट्रोल

रोज भीगे हुए चने का सेवन करने से मेटाबॉलिस्ज्म तेज होता है। जिससे आपका शुगर नियत्रित रहता है।
4.शक्तिवर्धक

भीगे हुए चने खाना एनर्जी का एक बेहद सोर्स है। इसको खाने से कमजोरी व थकान दूर होती है।
5.त्वचा बनाए चमकदार

भीगे हुए चने खाने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग होती है।
6.हार्ट की परेशानियों से छुटकारा

चना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है। साथ ही इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है।


Download Android App
Download iOS App



