दुनिया भर में जुगाड़ु लोगों की कमी नहीं हैं। कभी किसी चीज से कुछ बना देते है तो कभी किसी चीज से कुछ बना देते है। सोशल मीडिया पर आपको ऐसे कई वीडियो मिल जाएगी। जिसमें आपको कई जुगाड़ु लोगों की जुगाड़ी चीजों से रूबरू होंगे। अपना देश जहां हर जगह पर आपको एक से बढ़कर एक जुगाड़ु लोग मिल जाते है। इनको देखकर सच में आखों पर विश्वास नहीं होता है। ज्यादातर वीडियो ऐसे होते हैं जिनको देखने के बाद लोग अपना सिर पकड़ लेते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें एक शख्स ईंट और सीमेंट की मदद से कार की चिनाई करता हुआ नजर आया, इस वीडियो को देककर लोग अपने आखों पर भरोषा नहीं कर पा रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस सोच में पड़ गए हैं कि ऐसे भी लोग अपने कार को बना और ठीक कर सकते है। इस वीडियो को देखकर अच्छे-अच्छे इंजीनियर भी सोच में पड़े हुए है। वीडियो को देखकर पता लगाया जा सकता है कि, कैसे एक मैकेनिक के पास टूटी हुई कार मरम्मत के लिए लाई जाती है। इस बीच शख्स किसी राजमिस्त्री की तरह ईंट और सीमेंट लेकर कार की मरम्मत में लग जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कार के पिछले हिस्से में प्लास्टर किया जा रहा है वीडियो को देखने पर आपके लगेगा कि, आखिर ये कर क्या रहा है, लेकिन अगले ही पल आप भी कारीगर की कारीगरी के फैन हो जाएंगे। इस वीडियो के आगे में देखा जा सकता है कि, कैसे वो आदमी काम पूरा होने के बाद कार पर ठीक पहले जैसा कलर भी कर देता है। वीडियो को देखने के बाद आप ये पता नहीं कर सकते है कि कार की रिपेरिंग सीमेंट और से हुई है। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक २५ हजार सर ज्यादा लोग देख चुके है। लोग इस वीडियो पर काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे है।


Download Android App
Download iOS App



